छोटे मोटे लेन देन के लिए हम सभी 5 रुपये के सिक्के का इस्तेमाल करते है। वहीं बीते दिनों से 5 रुपये का मोटा सिक्का बाज़ार से गायब हो गया है। आपके भी जहन में यह सवाल आया होगा कि आख़िर ये सिक्का क्यों हो गया अचानक से गायब। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस सिक्के से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं, जिसे सुन आप भी हो जाएंगी हैरान।
बता दें कि 5 रुपये का पुराना सिक्का काफ़ी मोटा हुआ करता था। इसे बनाने में काफी ज़्यादा समय लग जाता था। साथ ही इसे बनाने में मेटल का भी काफ़ी ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता था। वहीं कुछ लोग इस धातु का ग़लत इस्तेमाल भी करने लगे थे। जिस धातु से 5 रूपये का सिक्का बनता है। उसी धातुओं से ब्लेड भी बनता है।
ऐसे में 5 रुपये कि इन सिक्कों की अवैध तस्करी की जाने लगी थी। इन सिक्कों को गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश भेजा जाने लगा। वहां इन सिक्कों को पिघलाकर इनके मेटल से ब्लेड बनाया जाने लगा। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस एक सिक्के से 6 ब्लेड बन जाती थी और एक ब्लेड 2 रुपये में बिकती थी। इस बात की जानकारी जैसी RBI को लगी RBI ने इसे बंद कर दिया। (चांदी के सिक्कों को साफ करने के घरेलू नुस्खे)
इसे भी पढ़ें :सिक्कों को इधर-उधर रखने की जगह इन बेहतरीन तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल
अचानक से बाज़ार से यह सभी सिक्के ग़ायब होने लगे। जिसके बाद सरकार को इस बात की जानकारी लगी की बांग्लादेश से कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। इसके बाद भारतीय रिज़र्व बैंक ने 5 रुपये के सिक्के को बनाने का तरीका भी बदल दिया और उसमें इस्तेमाल होने वाला धातु को भी बदल दिया।
इसे भी पढ़ें :सोने के सिक्के खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 3 बातें वरना हो सकता है भारी नुकसान
यह विडियो भी देखें
अब भी 5 रुपये के सिक्के बाजार में मिलते हैं लेकिन वह पहले वाले सिक्के से काफी ज्यादा पतले होते हैं। अब चाह के भी बांग्लादेशी इसकी तस्करी नहीं कर पाएंगे क्योंकि नए सिक्के की मटेरियल अलग है और इसके इस्तेमाल से ब्लेड नहीं बनाया जा सकता। 5 रुपये के पुराने सिक्के को पिघलाने के बाद उसकी वैल्यू ज्यादा थी लेकिन नए सिक्के के साथ ऐसा नहीं है।
अगर आपको हमारी बताई गई ये आईब्रो को परफेक्ट शेप में रखने की टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।