herzindagi
image

Tips For New Bride: दुल्हन के पर्स में शादी वाले दिन जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें, ससुराल जाते समय नहीं होगी दिक्कत

Tips For New Bride: इस लेख में शादी के दिन दुल्हन के पर्स में क्या-क्या जरूरी सामान होने चाहिए, इस बारे में जानकारी दी गई है। ये चीजें ससुराल जाते समय दुल्हन को अचानक आने वाली दिक्कतों से बचाने में मदद कर सकती हैं।
Updated:- 2025-07-18, 11:12 IST

हर दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है और इस दिन हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए। इस दौरान शादी जोड़े से लेकर मेकअप तक, हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा जाता है। हालांकि, कई बार भागमभाग के चक्कर में कुछ जरूरी चीजें छूट जाती हैं। इन्हीं में से एक है- दुल्हन के पर्स में रखे जाने वाली आवश्यक चीजें। दरअसल, ससुराल जाते समय दुल्हन के पास एक ऐसा छोटा सा पर्स होता है, जिसमें उसकी कुछ जरूरी चीजें रखी जाती हैं, ताकि उसे किसी भी छोटी-मोटी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। 

अगर आप भी इस साल नई दुल्हन बनने वाली हैं, तो जान लीजिए उन 5 खास चीजों के बारे में जो आपके ब्राइडल पर्स में जरूर होनी चाहिए, ताकि ससुराल में आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

दुल्हन के पर्स में जरूर होने चाहिए ये चीजें

bridal purse necessary things

पर्सनल हाइजीन की चीजें

नई दुल्हन को अपने पर्स में कुछ पर्सनल हाइजीन की चीजें जरूर रखनी चाहिए। इसमें सैनिटरी पैड, कुछ टिश्यू पेपर, एक छोटा सा हैंड सैनिटाइजर और वेट वाइप्स शामिल हो सकते हैं। भागदौड़ और नए माहौल में ये चीजें आपको फ्रेश और कंफर्टेबल महसूस कराने में मदद करेंगी।

टच-अप के लिए मेकअप का सामान

important things to keep in mind

शादी के दिन दुल्हन को घंटों तक हैवी मेकअप में रहना पड़ता है। ऐसे में थोड़ा बहुत टच-अप की जरूरत पड़ सकती है। अपने पर्स में अपनी लिपस्टिक या लिप बाम, थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर और एक छोटा सा आईलाइनर जरूर रखें। इससे आप खुद को फ्रेश और प्रेजेंटेबल बनाए रख सकेंगी।

ट्रैवल के लिए जरूरी दवाएं

अगर आप किसी खास स्वास्थ्य समस्या के लिए नियमित रूप से दवाएं लेती हैं, तो उन्हें अपने पर्स में रखना बिल्कुल न भूलें। इसके अलावा, सिरदर्द या पेट दर्द जैसी आम समस्याओं के लिए कुछ सामान्य दवाएं भी रख सकती हैं। अनजान जगह पर तुरंत दवा मिलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- बिहार के इस शहर से कर सकते हैं शादी की सस्ते दामों में शॉपिंग, ब्राइडल ज्वेलरी से लेकर कपड़े तक सबकुछ मिलता है किफायती रेट पर

कुछ नकदी

Cash must be in purse

भले ही आजकल ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ गया है, लेकिन कुछ छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आपके पास कुछ नकदी जरूर होनी चाहिए। ससुराल में रीति-रिवाजों के दौरान या अचानक किसी छोटी चीज की जरूरत पड़ने पर यह आपके काम आ सकता है।

इसे भी पढ़ें- दुल्हन ससुराल ले जाने वाले बैग में कपड़े रखने से पहले क्यों बनाती है स्वास्तिक?

सेफ्टी पिन्स और हेयर पिन्स

Coloured Safety Pins

एक नई दुल्हन के लिए सेफ्टी पिन्स और हेयर पिन्स बहुत काम की चीजें साबित हो सकती हैं। भारी साड़ी या लहंगे को संभालने, बालों को सेट रखने या किसी भी तरह की अचानक होने वाली असुविधा से बचने के लिए ये छोटी चीजें बहुत मददगार होती हैं।

इसे भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन अपने सूटकेस में जरूर रखें ये 4 तरह के सूट, ससुराल वाले भी हो जाएंगे खुश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।