आने वाले समय में जीवन में क्या होने वाला है, यह तो सभी जानना चाहते हैं। राशिफल से हमें अपने भविष्य की एक झलक देखने को मिलती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले सप्ताह में आपके जीवन में क्या घटने वाला है, तो एक बार उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस भविष्यफल को जरूर पढ़ लें।
इस सप्ताह आपको संतान से सुख एवं खुशी प्राप्त होगी। आय अच्छी बनी रहेगी एवं हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी और योजनाएं भी सफल होंगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार के दिन विरोधियों से सामना हो सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार को लाभ की स्थितियां बनेंगी एवं प्रसन्नता बनी रहेगी।
प्रोफेशन- नौकरी में बदलाव का मन हो तो कुछ दिन ठहर जाएं। वर्तमान कार्यस्थल पर ही तरक्की मिल सकती है।
शिक्षा- पढ़ाई में मन लगेगा और ज्यादा समय पढ़ाई करते हुए ही बीतेगा।
स्वास्थ्य- हाथ की उंगलियों में चोट लगने का भय है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से संपर्क नहीं हो पाने से मन परेशान रहेगा। शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।
इस सप्ताह हर कार्य में देरी होने से मन खिन्न रहेगा। उदासीन भाव आप पर हावी रहेगा। इस सप्ताह न्यायालयीन मामलों में विजय प्राप्त होगी। इस सप्ताह नया वाहन खरीदने का मन भी बन सकता है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार के दिन लाभ प्राप्त होगा एवं नए निवेश भी लाभदायक होंगे। गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
प्रोफेशन- नौकरी में उन्नति हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
शिक्षा- विद्यार्थियों को त्योहार की छुट्टियों में भी अध्ययन करना होगा।
स्वास्थ्य- अज्ञात लक्ष्य को पाने हेतु मन उदास रह सकता है।
प्रेम- प्रेमियों को साथी का सहयोग मिलेगा एवं शादीशुदा जातकों की वैवाहिक स्थिति पूर्व से अत्यधिक बेहतर बनेगी।
इसे जरूर पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा? टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
इस सप्ताह राशि में तृतीय चंद्र होने से किसी बड़े कार्य के बनने के हालात बन सकते हैं। इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा मगर विरोधियों के प्रबल होने से कार्य में बाधा आ सकती है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार के दिन मन में अज्ञात चिंता रहेगी।
प्रोफेशन- निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की जांच होगी तो पक्ष में फैसला होगा।
शिक्षा- परिणाम पक्ष में रहेंगे। शिक्षक भी प्रशंसा करेंगे।
स्वास्थ्य- कान में भी तकलीफ होने की संभावना है।
प्रेम- प्रेमियों को अपने साथी पर अत्यधिक व्यय करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, मगर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्य भी समय पर होंगे और नए कार्य करने का मन होगा। इस सप्ताह सोच समझकर काम करें और विवादित मामलों से दूर रहें।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार को काम में रुकावट आ सकती है। मंगलवार एवं बुधवार का दिन गुस्से में बीत जाएगा। शनिवार को सुख की प्राप्ति होगी, आय अच्छी बनी रहेगी।
प्रोफेशन- कार्यस्थल पर सचेत रहें एवं कागजों में दस्तखत करने से पहले अच्छे से पढ़ लें।
शिक्षा- अच्छे परिणाम के लिए मेहनत करें।
स्वास्थ्य- कीड़े के काटने का भय है। वाहन प्रयोग में भी सावधान रहें।
प्रेम- प्रेम में आधुनिकता का प्रदर्शन करना हानि प्रदान कर सकता है। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: November Horoscope 2021:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना
राशि में चंद्र का गोचर रहेगा। यह दिवाली कुछ नया और अच्छा देकर जाएगी एवं पुरानी परेशानियों का अंत करेगी। आपके कार्य में तेजी आएगी, फिर भी तनाव रहेगा एवं भविष्य को लेकर आप आशंकित हो सकते हैं।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को नुकसान की भरपाई होगी एवं कर्ज से छुटकारा (कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय) मिलेगा।
प्रोफेशन- नौकरी में प्रमोशन के मौके मिलेंगें किंतु मनचाहा स्थान मिलने में संदेह रहेगा।
शिक्षा- छुट्टियों में विशेष योग्यता को हासिल करने का प्रयास सफल होगा। अध्ययन को लेकर सचेत रहेंंगे।
स्वास्थ्य- लापरवाही से बचें एवं घनी घास वाले स्थान पर संभल कर जाएं।
प्रेम- किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का विचार है तो अभी रुक जाएं। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है।
आप इस सप्ताह प्रयास तो खूब करेंगे, मगर आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। राशि में चंद्र के द्वादश होने से निराशा हावी होने का प्रयास करेगी। इस सप्ताह गुप्त बातें भी जाहिर हो सकती हैं। निवेश में सावधानी रखें एवं अनजानों से भी सावधान रहें।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- शनिवार को विशेष सफलता प्राप्त होगी।
प्रोफेशन- कार्यस्थल से ज्यादा दूरी बनाकर नहीं रखें एवं विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
शिक्षा- छुट्टियों में गृह कार्यों की अधिकता की वजह से पढ़ने के लिए समय नहीं मिलेगा।
स्वास्थ्य- गले में खराश एवं जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- कुंवारों को इस सप्ताह विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
सप्ताह का आरंभ शानदार होगा, सफलताएं मिलेंगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। इतना ही नहीं, आय भी अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार का दिन परेशानियों को बढ़ा सकता है। कोई दिल दुखाने वाला समाचार भी मिल सकता है।
प्रोफेशन- व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के कार्यों पर नजर बनाकर रखनी होगी। नौकरीपेशा जातक ध्यान से कार्य करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान रहें।
शिक्षा- शिक्षा के लिए दूर जाने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- आंखों में समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम- पत्नी से संबल मिलेगा।
इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी एवं मनचाही वस्तुएं आपको प्राप्त होंगी। खाने के शौकीनों की इच्छाएं भी पूर्ण होंगी। जो विदेश जाना चाहते हैं, उनकी वीजा संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। कार्य के प्रति समर्पण रहेगा एवं आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- गुरुवार एवं शुक्रवार को संभलकर रहना होगा। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।
प्रोफेशन- कार्यालय में प्रशंसा की प्राप्ति होगी एवं सम्मान मिलेगा। पदौन्नति की बातें होंगी।
शिक्षा- छुट्टियों का आनंद प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- दांतों में समस्या हो सकती है।
प्रेम- प्रेम प्रस्तावों में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा और पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, साथ ही कार्य में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आय भी अच्छी बनी रहेगी। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा, आपको कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार के दिन कार्य की अधिकता रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को अटके धन की प्राप्ति होगी। शनिवार का दिन सबसे उदासीन दिन रहेगा।
प्रोफेशन- कार्यस्थल पर निंदा करने वालों का वर्चस्व समाप्त होगा और आपके कार्य में प्रगति होगी।
शिक्षा- छुट्टियों के लिए बनाए गए कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- पैर में चोट लगने का भय है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
प्रेम- प्रेम प्रसंग में बिखराव की स्थिति बन सकती है। अप्रत्याशित लोग दखलंदाजी करेगें।
राशि में अष्टम चंद्र चिंताएं बढ़ाएगा, साथ ही खर्च की अधिकता होगी और कार्य में सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। दिवाली (दिवाली के त्योहार से जुड़ी वास्तु टिप्स) के तुरंत बाद किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को समय अनुकूल रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन बड़ा लाभ हो सकता है।
प्रोफेशन- कारोबारियों को अटका धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिल सकता है।
शिक्षा- छुट्टियों में नई विद्याओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- तनवा से तबीयत खराब हो सकती है।
प्रेम- साथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातकों को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
इस सप्ताह चंद्र की पूर्ण दृष्टि राशि पर रहेगी यह योग वित्तीय रूप से इस राशि के लिए फायदेमंद होगा। मनपसंद कार्यों को करने का मौका मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को चिंताएं रह सकती हैं। आय में गिरावट रहेगी एवं विवाद भी हो सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर मनोरंजन का अवसर मिलेगा। कारोबारियों को व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ेगा।
शिक्षा- विद्यार्थी छुट्टियों के इस समय का सदुपयोग कर पाएंगे एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा होगी।
स्वास्थ्य- मन प्रसन्न रहेगा।
प्रेम- साथी से उपहार मिलेंगे एवं प्रेम में अनुकूलता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
सप्ताह के आरंभ में चिंताएं अधिक होगा एवं विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यय अधिक एवं अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं और विवाद भी संभव है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को आपको बड़ा लाभ मिलेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन चिंताजनक रहेगा। शनिवार को राहत भरा दिन रहेगा।
प्रोफेशन- नई नौकरी की तलाश पूरी होगी एवं कारोबार में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
शिक्षा- अध्ययन के लिए जो योजनाएं बनाई हुई हैं, उनको छुट्टियों के बाद बदलना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- पेट में गड़बड़ी हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।