Vastu Tips: कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा तो ये 5 वास्तु टिप्स अपनाएं, मिलेगी सुख-समृद्धि

आज के महंगाई के दौर में घर-परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं है। महीने का बजट, रोजमर्रा की खाने-पीने की जरूरतें, दवाएं, बाहर-आने जाने का खर्च, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई जैसे तमाम खर्चों में अक्सर पूरी कमाई खर्च हो जाती है और सेविंग्स नाम मात्र की होती हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की इमरजेंसी आने पर कर्ज लेने की जरूरत पड़ जाती है। तत्काल जरूरतों जैसे कि कोई मेडिकल इमरजेंसी में लोन लेने की जरूरत पड़ जाती है। इस स्थिति में परेशानी ये आती है कि लोन से तत्काल जरूरतें तो पूरी हो जाती हैं, लेकिन लोन वापस चुकाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर-परिवार की जरूरतों के बीच लोन की रकम चुकाना मुश्किल हो जाता है। अगर ये रकम ज्यादा बड़ी हो तो कई बार घर की बड़ी जरूरतों को भी दरकिनार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपनी परेशानी किसी से कह नहीं पातीं और तनाव की शिकार हो जाती हैं। ऐसा मुश्किल वक्त हर किसी के जीवन में आ सकता है। अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रही हैं तो टेंशन में रहने के बजाय अपने घर के वास्तु पर ध्यान दें। कई बार घर में वास्तु दोष की वजह से कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती। अगर आप कुछ आसान वास्तु टिप्स अपनाएं तो आपको ना सिर्फ कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी, बल्कि आपका घर धन-धान्य से भरपूर हो जाएगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान वास्तु टिप्स के बारे में-
मंगलवार है आपके लिए शुभ दिन
अगर आपके घर में बार-बार ऐसी स्थितियां आ रही हैं कि घर की जरूरतें पूरी करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ रहा है या फिर आप कर्ज की रकम लौटाना आपके लिए मुश्किल हो रहा है तो इस स्थिति में आपको वास्तु के अनुसार एक अहम चीज का ध्यान रखना चाहिए। आप अगर अपनी पूरे लोन को लौटाने में असमर्थ हैं तो जितना भी आपके लिए संभव हो, उतनी राशि मंगलवार के दिन लौटाएं। इससे आपकी वित्तीय स्थितियां बेहतर हो जाएंगी और आपके घर में फाइनेंशियल स्टेबिलिटी का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे आपको कर्ज से मुक्ति की राह मिल जाएगी, साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसने लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें: घर के आंगन में ये 5 पेड़-पौधे लगाएंगी तो बनी रहेंगी खुशियां

उत्तर दिशा में रखें पानी
अगर रोजमर्रा के जीवन में वास्तु का ध्यान रखा जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ाया जा सकता है। कई बार घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी कर्जों से मुक्ति नहीं मिल पाती। अगर आप खुद को ऐसी ही स्थितियों में पा रही हैं तो घर या ऑफिस में पानी की दिशा में बदलाव कर दें। अपनी वित्तीय स्थितियां मजबूत बनाने के लिए पानी का बर्तन उत्तर दिशा में रखें। इससे आपको घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी का फायदा मिलेगा और कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: गुड लक को घर से दूर कर सकती हैं रुकी हुई और बंद घड़ियां, अपनाएं ये वास्तु टिप्स
लाल फ्रेम वाले शीशे से घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

घर में वास्तु को बेहतर बनाने में शीशों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अगर आप अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी चाहती हैं तो आपके लिए लाल फ्रेम वाला शीशा शुभ लाभ दे सकता है। वास्तु के अनुसार अगर कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही तो उस स्थिति में अपने घर या कार्यक्षेत्र में रखे शीशे की दिशा को बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशे की उत्तर-पूर्व दिशा आपकी वित्तीय स्थितियों को बेहतर बना सकती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि लाल फ्रेम वाले शीशे घर में लगाने से आपकी वित्तीय मुश्किलें दूर होंगी और आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा।
बदलें टॉयलेट की दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में टॉयलेट की दिशा का सही होना भी बहुत जरूरी है, अन्यथा यह धन हानि का कारण बनता है। अगर घर का टॉयलेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो तो यह धन की हानि कराता है, साथ ही इससे कर्ज वाली स्थितियां भी पैदा होती हैं। ऐसी स्थिति में बेहतर होगा कि टॉयलेट की दिशा में बदलाव कराएं। आप पाएंगी कि इस वास्तु उपाय को अपनाने से आपकी वित्तीय स्थितियां लगातार बेहतर होती जाएंगी और कर्ज धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

उत्तर पूर्व की दिशा साफ-सुथरी रखें
घर की उत्तर पूर्व दिशा में पुराना या बेकार पड़ा सामान घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ाता है। इस दिशा को साफ-सुथरा रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिशा में कोई सेप्टिक या ओवरहेड टैंक नहीं होना चाहिए। यह दिशा साफ रहने से घर में शुभता और संपन्नता आती है।

साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि घर के प्रवेश द्वार के सामने किसी तरह का खंभा, गाड़ी, पेड़-पौधा या तार जैसी चीजें होने से घर में एनर्जी का फ्लो बाधित होता है। इससे भी घर में कर्ज जैसे हालात बनते हैं। ऐसी स्थिति में प्रवेश द्वार के सामने की जगह को खाली और साफ-सुथरा रखना जरूरी है। आप इसे जितनी अच्छी तरह से सजाएंगे, उतना ही आपकी फाइनेंशियल स्थिति बेहतर होगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।