herzindagi
ways to learn your child english

बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए अपनाएं ये 5 शानदार टिप्स

बच्चों को घर पर मुफ्त में अंग्रेजी सिखाने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-11-01, 13:09 IST

भारत में रहने वाले अधिकतर लोग हिंदी भाषा बोलते हैं लेकिन अंग्रेजी का ज्ञान होना भी जरूरी है। यही कारण है कि आजकल स्कूलों में अंग्रेजी सिखाने पर बहुत जोर दिया जाता है। ऐसे में पेरेंट्स भी अपने बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

बता दें कि बच्चे किताबों से अंग्रेजी दिलचस्पी लेकर नहीं सिखते हैं। हालांकि आप कुछ टिप्स की मदद लेकर बच्चों को आसानी से अंग्रेजी सिखा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

शब्दकोश की लें मदद

घर पर अंग्रेजी सीखने के लिए शब्दकोश को इस्तेमाल करना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इससे हमें शब्दों के उच्चारण, स्पेलिंग और अर्थ के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी मिलती है। साथ ही अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होने के बाद हमारे पास यूज करने के लिए ज्यादा शब्द होते हैं। (क्या आपका बच्चा पढ़ने के बाद भूल जाता हैतो अपनाएं ये टिप्स)

आपको बस अपने बच्चों को रोजाना डिक्शनरी से 20 शब्दों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में याद कराना है। ऐसा करने पर धीरे-धीरे अंग्रेजी का ज्ञान प्राप्त होने लग जाता है।

इसे भी पढ़ेंःबच्चों को अपना काम स्वयं करने के लिए इन तरीकों से करें प्रेरित

how to improve children english

फिल्मों की मदद

अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसे अंग्रेजी की कविताएं सुनने की आदत डालें। कहा जाता है कि सुनने से हमें सबसे ज्यादा याद होता है। वहीं अगर आपका बच्चा बड़ा है तो आप उसे हैरी पॉटर जैसी फिल्में भी देखने के लिए कह सकते हैं।

फ्री कोर्स

इंटरनेट के युग ने कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आप अपने बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए मुफ्त कोर्स की भी मदद ले सकते हैं। मॉय ग्रेट लर्निंग और ऑक्सफोर्ड ऑनलाइन इंग्लिश जैसी कई वेबसाइट पर फ्री इंग्लिश क्लासेस और कोर्स के विकल्प मौजूद हैं। (चर्चित अंग्रेजी शब्दों का सही हिंदी मतलब)

यह विडियो भी देखें

यूट्यूब को ना भूलें

learn english at home

आजकल बहुत सारे बच्चे स्कूल की पढ़ाई के लिए यूट्यूब पर मौजूद क्लासेस की मदद लेते हैं। ऐसे में आप भी अपने बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए उन्हें यूट्यूब पर मौजूद वीडियो दिखा सकती हैं। कौन सी वीडियो अच्छी है इसकी पहचान करने के लिए आप कंटेंट, सब्सक्राइबर और व्यूज से अंदाजा ले सकते हैं।

प्रैक्टिस जरूर करें

कुछ भी सीखने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप इन सभी बातों के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका बच्चा रोजाना कम से कम आधे से 1 घंटे के लिए अंग्रेजी की प्रेक्टिस जरूर करें।

इसे भी पढ़ेंःअपने बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

तो ये थी कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को घर पर बिना किसी खर्च के अंग्रेजी सिखा सकते हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।