सॉफ्ट ड्रिंक घर की इन 5 चीजों की सफाई के लिए है बेस्ट

वैसे अमूमन कोल्ड ड्रिंक्स को घरों में पीने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर सिर्फ पीने के लिए इस्तेमाल में ही आता है तो आप कहीं ना कही गलत है। हालांकि कई ऐसे भी लोग है जो कोल्ड ड्रिंक्स को हाथ तक भी नहीं लगते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने के साथ-साथ ये आपके घर के और अन्य चीजों के सफाई करने के लिए बेस्ट लिक्विड है। जी हैं, कोल्ड ड्रिंक आपके स्वास्थ्य के लिए भले ही हानिकारक हो पर यह आपके घर के कई कामों को आसान कर देगा। तो चलिए जानते हैं सॉफ्ट ड्रिंक सफाई के लिए कितना उपयोगी है-
इसे भी पढ़ें: क्लीनिंग के लिए इन Household Ingredients का भी किया जा सकता है इस्तेमाल, जानकर दंग रह जाएंगी आप
जंग हटाने में मदद
जी हैं, अगर घरों में रखे औजारों में जंग लग गई है और वो साग नहीं हो रहा तो इस समय सॉफ्ट ड्रिंक कम आएगा। पर सॉफ्ट ड्रिंक की मदद से औजारों के जंग को भी हटाया जा सकता है। जंग लगे औजारों और नट-वोल्ट को रात भर के लिए सौफ्ट ड्रिंक में भिगो के रख दें। उसके बाद इन्हें एक ब्रश से स्क्रब कर लें. फर्क आप खुद देखें।
कीड़ों का सफाया
जी हैं, सॉफ्ट ड्रिंक घरों में मौजूद किट-पतंगों और कीड़ों के सफाई के लिए बेस्ट लिक्विड है। अगर आपके घरों में या किचन में कीट-पतंगों ने कब्जा कर लिया है तो सॉफ्ट ड्रिंक की सहायता से आप आसानी से उन्हें दूर कर सकती है। सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद लिक्विड इन्हें आसानी से भागने में मदद करते हैं। तो अगली बार जब अपने घरों में सॉफ्ट ड्रिंक लेकर आए तो एक बाउल में सॉफ्ट ड्रिंकरख दें, कीट-पतंगे उसकी महक से ही आपके घर का पीछा छोड़ देंगे।
टॉयलेट को क्लीन
अगर आप टॉयलेट लिक्विड से अपने टॉयलेट को साफ कर कर के थक गई है और वो नहीं हो रहा है तो सॉफ्ट ड्रिंक एक आसान टॉयलेट क्लीन लिक्विड है। आपके बिल्कुल सभी सुना अगर आपके घर में सॉफ्ट ड्रिंक है तो आप उसके मदद से अपने टौयलेट को क्लीन कर सकती है। जिद्दी से जिद्दी दाग भी सॉफ्ट ड्रिंक से साफ हो जाते है। आप इसे एक बार ज़रूर इस्तेमाल कर सकती है।
कार की देखभाल
इतना तो आपको मालूम हो चला होगा की सॉफ्ट ड्रिंक सिर्फ पीने के लिए नहीं है। कीड़ों के सफाई के बाद आप इसे कार की बैट्री की भी देखभाल के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। जी हैं, सॉफ्ट ड्रिंक का एसिड और बैट्री का एसिड रिएक्ट नहीं करते यही वजह है की सॉफ्ट ड्रिंक के हेल्प से कार के कोरोजन को हटा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चे ने कर दी हैं दीवारें गंदी, इन आसान तरीकों से करें इसे साफ
तांबे के बर्तन
तांबे के बर्तन में खाना लगभग सभी को बेहद लजीज बनता है। पर धीरे-धीरे तांबे के बर्तन की चमक चली जाती है। लेकिन अब उसकी चमक नहीं जाएंगी क्योंकि सॉफ्ट ड्रिंक का आईडिया अब काम आएगा। जी हां, सॉफ्ट ड्रिंक की मदद से अपने तांबे के बर्तन भी चमका सकती हैं। सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद एसिड से तांबे के बर्तनो की चमक बनी रहती है।
तो अगली बार जब अपने घरों में सॉफ्ट ड्रिंक लाये तो सिर्फ पीने के लिए ही इस्तेमाल नहीं करे। इसे घरों के सफाई में भी इस्तेमाल कर सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।