herzindagi

तस्वीरों में देखें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत मस्जिद

रमजान का महीना खत्म होने को है और ईद अपनी खुशियां लेकर आ रही है। रोज़े रखने वाले सभी लोग इस महीने में अल्लाह को थोड़ा और करीब महसूस करते हैं और ईद के दिन तो जश्न भी होता है। इस महीने में दुनिया भर के मस्जिदों में जिस तरह की रौनक होती है वो देखते ही बनती है। जब बात मस्जिदों की हो ही रही है तो क्यों ना हम दुनिया के कुछ बेहद खूबसूरत मस्जिदों के बारे में जानें? ये पूरी दुनिया में फेमस हैं और इन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 28 Apr 2022, 17:04 IST

शेख लोत्फोल्ला मस्जिद (Sheikh Lotfollah Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- ईरान 

ईरान के इस्पाहन शहर में मौजूद ये मस्जिद बेहद खूबसूरत है और इसकी नीली नक्काशी इसे बाकी मस्जिदों से अलग बनाती है। 1602 से लेकर 1619 के दौरान इसे बनाया गया था। ये काफी विशाल मस्जिद है जिसमें ईरानी आर्किटेक्चर का नायाब नमूना दिखता है। पहले इसे प्राइवेट घर या कोर्ट के रूप में बनाया जाता था और इसलिए इसमें कोई मीनार नहीं है और थोड़ा छोटा है, लेकिन बाद में इसे मस्जिद बना दिया गया। यहां टाइल्स से सजी नक्काशी के साथ अलग-अलग एरिया बने हुए हैं। इसे पब्लिक के लिए भी खोला गया है।  

इसे जरूर पढ़ें- जामा मस्जिद के अलावा जानें दिल्ली की इन फेमस मस्जिदों के बारे में

 

शेख सैय्यद ग्रैंड मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- यूएई

यूएई में मौजूद ये खूबसूरत सफेद मस्जिद कला का केंद्र भी है। इसमें दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना हुआ कालीन रखा था। 12000 कलाकारों द्वारा इसे बनाया गया है। अबू धाबी में मौजूद ये मस्जिद 82 गुम्बदों और 1000 खंभों पर खड़ा है। 

इनके अलावा भी पूरी दुनिया में ऐसे कई मस्जिद हैं जिन्हें बेहद खूबसूरत माना जाता है। जो मस्जिद इस लिस्ट में शामिल हैं वो गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा रिजल्ट के आधार पर लिए गए हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Wikipedia/ Shutterstock/ Flicker/ pixels/ picasa muslim heritage/ Unsplash/ Pakistan Gov Site

अक्सुनकर मस्जिद (Aqsunqur Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- इजिप्ट

14वीं सदी में बनाया गया ये मस्जिद ओटोमन स्टाइल आर्किटेक्चर का जीता-जागता नमूना है। यहां पर साइप्रस के झाड़, ट्यूलिप आदि सब कुछ है और इजिप्ट की राजधानी कायरो की मुख्य टूरिस्ट प्लेसेस में से एक ये है। इस मस्जिद में बहुत सारे पत्थरों को एक साथ जोड़कर नक्काशी भी की गई है। 

 

अल हरम मस्जिद (Al Haram Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- सऊदी अरब

सऊदी अरब के मक्का शहर में मौजूद ये पवित्र मस्जिद पूरी दुनिया के मुसलमानों की आस्था का केंद्र है। ये इस्लाम धर्म के बहुत ही पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। ये ना सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा मस्जिद है बल्कि यहां नमाज पढ़े बिना हज यात्रा को पूरा भी नहीं माना जाता है। हज के दौरान 4 लाख से भी ज्यादा लोग यहां रहते हैं। 

 

नीला मस्जिद (Blue Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- इस्तांबुल 

इस मस्जिद का असली नाम है सुल्तान अहमद मस्जिद, लेकिन इसे ब्लू मस्जिद के नाम से जाना जाता है। ओटोमन साम्राज्य के दौरान इसे बनाया गया था और इसलिए ये बेहद खास आर्किटेक्चर लिए हुए है। इसके ब्लू टाइल्स को हाथों से पेंट किया गया था और इसमें 5 गुम्बद, 6 मिनार और 8 छोटे-छोटे गुम्बद मौजूद हैं। 

नसीर ओल मोल्क (Nasir-ol-Molk Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- ईरान

इसे पिंक मॉस्क या गुलाबी मस्जिद भी कहते हैं। ये ईरान की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। सिर्फ बाहरी खूबसूरती नहीं बल्कि अंदरूनी खूबसूरती भी इस मस्जिद की बेहिसाब है। इसे फारसी नक्काशी से सजाया गया है। इसके अंदर रंग बिरंगा ग्लास लगा हुआ है जिससे पूरे मस्जिद में रौशनी कई रंगों में होकर आती है। ये मस्जिद कला का एक नायाब नमूना दिखता है। 

अल अक्सा मस्जिद (Al-Aqsa Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- जेरुसलम

इसे इस्लाम की तीसरी सबसे अहम मस्जिद माना जाता है। पवित्र शहर जेरुसलम में इस एक जगह को यहूदी, ईसाई और इस्लाम तीनों का पवित्र स्थान माना जाता है। इसका कहानी बेहद रोचक है और इसका इतिहास पहली सदी से चला आ रहा है। इस मस्जिद की खासियत इसका पौराणिक महत्व भी है। 

शाह फैसल मस्जिद (Shah Faisal Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- पाकिस्तान

इसे पाकिस्तान का नेशनल मस्जिद कहा जाता है। ये दुनिया का छठवां सबसे बड़ा मस्जिद है और साउथ एशिया में तो ये सबसे बड़ा मस्जिद माना जाता है। इसे टेंट की शक्ल का बनाया गया है और इसमें कंटेम्पोरेरी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। ये चारों तरफ से कॉन्क्रीट से घिरा हुआ है। 

उबुदिआह मस्जिद (Ubudiyah Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- मलेशिया 

ये मस्जिद कुआला कांगसार नाम के एक छोटे से मलेशियन शहर में मौजूद है। इसे 1914 में बनाया गया था और इसके ऊपर गोल्डन गुम्बद बनाया गया है। इसे चारों तरफ से पेड़ों से सजाया गया है और इसे सफेद रंग से पेंट किया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें- शाहजहां ने अपनी बेटी के लिए बनवाई यह मस्जिद जहां 10 हजार लोग एक साथ पढ़ सकते हैं नमाज 

 

वज़ीर खान मस्जिद (Wazir Khan Mosque)

Create Image :

कहां मौजूद है- पाकिस्तान

पाकिस्तान के लाहौर शहर में 17वीं सदी में बना ये मस्जिद है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां के काल में उनके मंत्री रहे वजीर खान ने बनाया था और जिस तरह शाहजहां के दौर में बनवाई गई इमारतें हिंदुस्तान में मौजूद है उसी तरह से पाकिस्तान में भी है। चार मीनारों सहित बेहद खूबसूरत नक्काशी के साथ इसे बनाया गया है। 

तस्वीरों में देखें दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत मस्जिद | top 10 beautiful mosques in the world | Herzindagi