Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

वास्तु एक्सपर्ट से जानें, घर में कहां नहीं करना चाहिए ब्लू कलर का इस्तेमाल

घर की ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां पर आपको ब्लू कलर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
Updated:- 2022-04-09, 11:56 IST
image

घर को डेकोरेट करते समय हम कई तरह के कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर, कलर्स का चयन हम सभी अपनी पसंद या होम डेकोर थीम के अनुसार करते हैं। हालांकि, किसी भी कलर को चुनने से पहले आपको यह अवश्य समझना चाहिए कि हर रंग का अपना एक अलग प्रभाव होता है और अगर किसी भी रंग को उसकी सही जगह पर इस्तेमाल किया जाए तो इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। वहीं, किसी कलर के प्रभाव के विपरीत स्थान पर उसे इस्तेमाल किया जाए, तो इससे कई नकारात्मक परिणामों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

Expert

ऐसा ही एक कलर है नीला। जिसका इस्तेमाल व्यापक तौर पर घरों में किया जाता है। यह कलर एक ठंडका का अहसास करवाता है। आमतौर पर, लोग घर के लगभग हर हिस्से में ब्लू कलर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन इसे अपने घर में लगाते समय आपको वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको ब्लू कलर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए-

दक्षिण दिशा में करें परहेज

blue colour using tips

नीला रंग जल का द्योतक है और इसलिए इसे उत्तर दिशा में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसे भूल से भी दक्षिण दिशा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा में नीले रंग का इस्तेमाल करने से घर में क्लेश का वातावरण बनता है। इससे गृह स्वामी की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वहीं, इससे पति-पत्नी के संबंधों मे भी कटुता आती है। 

इसे ज़रूर पढ़ें- Vastu Tips: ये शुभ रंग लाएंगे आपके घर में सुख-समृद्धि और सेहत

पूर्व दिशा से बचें

पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है। सूरज का स्वभाव थोड़ा गर्म होता है और इसलिए पूर्व दिशा में नीले रंग से परहेज करना चाहिए। हालांकि, सुबह के समय सूरज की तपिश अधिक नहीं होती है और वह थोड़ा ठंडा होता है, इसलिए अगर आप पूर्व दिशा में नीला रंग करने का मन बना रही हैं, तो इसे ईशान कोण अर्थात् उत्तर-पूर्व के कोने में ही इस्तेमाल करें। पूरी पूर्व दिशा की दीवार पर कभी भी नीला रंग नहीं करना चाहिए।  

किचन में ना करें नीला रंग

places to avoid using blue inside house

नीला रंग कहीं ना कहीं जहर को भी दर्शाता है और इसलिए इसे किचन में अप्लाई करने से भी बचना चाहिए। (किचन कैबिनेट को क्लीन करने के टिप्स) आपने नोटिस किया होगा कि जब किचन में कोई चीज खराब हो जाती है, तो उसका रंग नीला हो जाता है। आप कोशिश करें कि किचन में आप नीले रंग से परहेज करें।

फर्श व दीवार की टाइल्स

places to avoid using blue colour

आजकल मार्केट में तरह-तरह के कलर व डिजाइन की टाइल्स मिलती है। लोग अपने घरों में नीले रंग की टाइल्स लगाना भी काफी पसंद करते हैं। (7 इंटीरियर्स डिजाइन आपके घर को देंगे एक क्लासिक लुक) लेकिन यहां आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपका घर उत्तर-मुखी है, तभी आप अपने घर की दीवार व फर्श पर ब्लू कलर का इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष

 

पैसों की अलमारी

पैसों की अलमारी को भी लोग नीले रंग से पेंट करते हैं। लेकिन आपको ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। ध्यान करें कि पैसों की अलमारी में नीले रंग का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना किया जाए। दरअसल, नीला रंग लिक्विडिटी को दर्शाता है। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि अगर आप अपनी पैसों की अलमारी में नीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका पैसा कभी भी अलमारी या तिजोरी में रूकेगा नहीं और आपको पैसों से जुड़ी समस्या रहेगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।