Shahrukh khan Birthday Special: बालकनी से गिरने वाले थे शाहरुख खान, सुहाना ने ऐसे बचाई थी जान

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वो एक बार जब बालकनी से गिरने वाले थे तो सुहाना खान ने उन्हें बचा लिया था। जानें कब हुआ था ऐसा।
Updated:- 2020-11-02, 11:03 IST
best memory of shahrukh khan and suhana khan

जहां तक किंग खान का सवाल है तो वो अपने इंटरव्यूज में खुलकर बात करते हैं। वो अपनी एक्टिंग को लेकर या अपनी फैमिली को लेकर हमेशा ही संदीजा रहते हैं। पर किंग खान का एक और शौख भी है वो है क्रिकेट में अपनी टीम को चियर करना। आईपीएल देखते समय अक्सर शाहरुख की लाडली सुहाना उनके साथ होती हैं। 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन होता है और इस दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं सुहाना खान और शाहरुख खान की जिंदगी से जुड़ा वो किस्सा जिसे शायद कम लोग जानते हों।

आईपीएल सीजन शुरू होते ही किंग खान अपनी टीम कोलकता नाइट राइडर्स को चियर अप करने में लग जाते हैं और उनके मैच स्टेडियम में जाकर देखते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का संगम तो हमेशा से ही होता रहा है। इसी आईपीएल का एक किस्सा शाहरुख खान बताते हैं जहां उनकी जान पर बन आई थी और वो बालकनी से गिरने वाले थे। जी हां, शाहरुख खान जो कोलकता नाइट राइडर्स के को-ओनर हैं और जूही चावला और जय मेहता के साथ इस टीम के कर्ता-धर्ता हैं वो एक बार मैच के इतने एक्साइटमेंट में आ गए थे कि वो बालकनी से गिरने वाले थे।

shahrukh and suhana ipl


इसे जरूर पढ़ें- किंग खान से जुड़े 10 सबसे कठिन सवाल

सुहाना ने बचाया था शाहरुख को-

ये किस्सा 2012 के आईपीएल मैच का है। स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि, 'मैं बस वहां खड़ा था, बालकनी से अपने हाथ हिला रहा था। तो जब हम जीते ये अलग ही अहसास था, कई लोगों ने कहा था कि मुझे टीम बेच देनी चाहिए जो मैंने नहीं किया, मुझे भरोसा था टीम पर, वो पहला मैच था जब हम जीते थे। मैं बालकनी से  लगभग गिरने ही वाला था, मुझे मेरे बच्चों में से किसी एक ने, शायद सुहाना ने पकड़ लिया। मैं उस रात उड़ ही जाता, लेकिन आखिर में घर ही गया।'

यकीनन एक्साइटमेंट में शाहरुख भूल गए थे कि वो बालकनी में थे और ये अच्छी बात थी कि शाहरुख के साथ उस वक्त वहां सुहाना खान मौजूद थीं। शाहरुख ने आईपीएल मैच से जुड़े कई किस्से बताए हैं।

 

कभी टीम को नहीं दी चक दे इंडिया वाली स्पीच-

शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने भी अपनी टीम को चक दे इंडिया के जैसी 70 मिनट वाली स्पीच नहीं दी। वो अपनी टीम से मैच के पहले कोई पेप टॉक नहीं करते हैं। शाहरुख ने कहा था, 'मैं हमेशा से ही अपनी जिंदगी में छोटे लेवल पर ही स्पोर्ट्समैन रहा हूं। मैंने कभी अपनी टीम को चक दे जैसी स्पीच नहीं दी, ये मैंने कभी नहीं किया।'

इसे जरूर पढ़ें- शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को ऐसे दी जिदंगी की सीख, कहा, मेरी बीवी हिंदू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तानी

 



यकीनन उनकी चक दे वाली स्पीच सिनेमा हॉल में सुनकर हमें जरूर मोटिवेशन मिला था, लेकिन टीम के लिए शाहरुख कुछ अलग ही धारणा रखते हैं। अब आईपीएल फिर से शुरू हो गया है और शाहरुख की टीम अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है और किंग खान की मास्क पहने हुए कई तस्वीरें भी स्टेडियम से वायरल हो चुकी है। अब इस बार आईपीएल के दौरान शाहरुख का क्या एक्सपीरियंस रहा वो शायद हमें जल्द ही पता चल जाए।  

अगर ये स्टोरी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिदंगी से।

All Photo Credit: Pinterest/ youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।