Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:58 AM IST

T20 को रोमांचित बनाने वाली चैम्पियन गर्ल्स को IPL में देखने का है इंतज़ार

क्रिकेट सिर्फ आदमियों का ही नहीं बल्कि वुमेन गेम भी है। बदलते ज़माने के साथ अब इस खेल को देखने का नज़रिया भी बदल रहा है और ये बदलाव हमारे देश की होनहार खिलाड़ी लड़कियां लाने में कामयाब हो रही हैं। 
Updated:- 2018-05-24, 15:46 IST
image

क्रिकेट आदमियों का ही नहीं बल्कि वुमेन गेम भी है। लेकिन फिर भी वुमेन क्रिकेट मैच से ज्यादा पॉपुलर लड़कों का क्रिकेट मैच होता है। लेकिन बदलते ज़माने के साथ अब इस खेल को देखने का नज़रिया भी बदल रहा है और ये बदलाव हमारे देश की होनहार खिलाड़ी लड़कियां लाने में कामयाब हो रही हैं।  मिताली राटज जो इंडियन वुमेन क्रिकेट की कप्तान हैं और उनकी साथी खिलाड़ी लड़कियां हरमनप्रीत कोर, समृति साधना, अंजूम चोपड़ा, झूलन गोस्वामी देवी जैसी सभी टीम की लड़कियों ने वुमेन क्रिकेट की इंडिया में दशा को काफी सुधारा है। 

women crickter team ipl inside

इस साल हुई वुमेन टी 20 में आईपीएल सुपरनोवाज़ ने आईपीएल ट्रेलब्लेज़र्स को 3 विकेट से हराया। इस साल वुमेन IPL क्रिकेट टीम के बीच हुआ ये T20 मैच इतना रोमांचिर रहा कि लोगों की नज़रें आखिरी बॉल तक इस मैच पर टिकी रही। 

पिछले साल भी वर्ल्ड से चूक गई इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सभी लोगों ने जमकर तारीफ की थी ऐसे में ये भी उम्मीद की जा रही है कि अगले साल 2o19 में होने वाले आईपीएल मैच में जिस तरह से लड़कों के लिए ऑर्गनाइज़ किए जाते हैं उसी तरह से वुमेन IPL क्रिकेट मैच भी ऑर्गनाइज़ की जा सकते हैं। 

women crickter team ipl inside

साल 2017 में वर्ल्ड कप के चूकने के बाद इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा था-  भारत में महिला बिग बैश लीग जैसी लीग की शुरुआत होनी चाहिए। इससे हमारे प्रदशर्न में काफी सुधार होगा। 

women crickter team ipl inside

जिस तरह से इंडिया में लड़कों के क्रिकेट को हर कोई देखऩा पसंद करते है अब उसी तरह से लड़कियों का क्रिकेट मैच भी पॉपुलर हो रहा है। जिस तरह से इन चैम्पियन गर्ल्स का अभी तक का परफोर्मेंस रहा है उसे देखकर यही उम्मीजद की जा रही है कि भारत में इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम भी सुपरहिट होने वाली है। ये लड़कियां भी इंडिया में ही नहीं बल्कि विश्व में इंडिया का नाम रोशन करने वाली हैं। पहले की तरह अब माता-पिता भी अपने बेटों की तरह बेटियों को भी स्पोर्ट्स के लिए स्पोर्ट करते हैं और खेल सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं लड़कियों के लिए भी बने हैं फिर चाहे वो कैसा भी खेल क्यों ना हो। ये बात अब समाज को समझ आ रही है इसलिए इंडिया में वुमेन क्रिकेट के हालात में भी बदलाव आ रहा है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।