गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें फेसबुक और व्हाट्सप्प पर ये खास मैसेज

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर आप अपने प्रियजनों को विश करने के लिए यह खास मैसेज उन्हें भेज सकती हैं।
Updated:- 2019-09-02, 12:59 IST
thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi main

भारत में सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी है। इसे विनायक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मदिन को इस उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो यह त्योहार देश के अलग-अलग भागों में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में इसकी धूम कुछ और ही होती है। इस खास उत्सव पर लोग बप्पा को अपने घर बुलाते हैं और पूरी सेवाभाव से उनकी अराधना करते हैं। अगर आप भी इस खास उत्सव पर अपने परिवार, रिश्तेदारों व प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो इस मैसेज का सहारा ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2019: इन मंत्रों के साथ करेंगी गणेश जी की स्थापना तो पूरी होगी मनोकामना

thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi inside

बप्पा का हो सर पे हाथ, मिले हमेशा उनका साथ,

जीवन में छाए खुशियां अपार, बप्पा आए हमारे द्वार

आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi inside

प्रथम करूं पूजन तेरा तो सध जाए हर काम मेरा

सारे विघ्न दूर हो जाते, बप्पा जब लूं नाम तेरा

बोलो गणपति बप्पा मोरया

Happy ganesh chaturthi 2019

thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi inside
 

गणेश की ज्योति से नूर मिलता हैं

सबके दिलो को सुरूर मिलता हैं

जो भी जाता हैं गणेश के द्वार

कुछ न कुछ उन्हें जरूर मिलता हैं

Ganpati Bappa Morya ..

thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi inside

भगवान श्री गणेश की कृपा, बनी रहे आप हर दम;

हर कार्य में सफलता मिले, जीवन में न आये कोई गम!

गणेश चतुर्थी की शुभ कामनाएं!

 इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर घर में कर रही हों गणेश जी की स्‍थापना तो इन 5 बातों का रखें खास ख्‍याल

thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi inside

सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,

तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।

रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी

करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।

आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभ कामनाएं!

 इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी स्पेशल : कनिपकम गणेश मंदिर के बारे में जानें 3 दिलचस्प बातें

 


गणेश जी का रूप निराला हैं

चेहरा भी कितना भोला भाला हैं

जिसे भी आती हैं कोई मुसीबत

उसे इन्ही ने तो संभाला हैं

Happy ganesh chaturthi 2019 

 

thoughtful msgs you can send on ganesh chaturthi inside

भक्ति गणपति। शक्ति गणपति।

सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति

महा गणपति, देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति

हैप्पी गणेश चतुर्थी

 


गजानना श्री गणराया

आदि वंदु तुझा मोरया

गणपति बप्पा मोरया

मंगल मूर्ति मोरया

Happy ganesh chaturthi 

भगवान श्री गणेश की कृपा हमेशा आप पर बरसती रहे और खुशियों से खिला रहे जीवन, बस यही है शुभकामना मेरी

Happy ganesh chaturthi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।