स्‍वरा भास्कर के ‘कहानीवाले’ की आखिर क्‍या है कहानी

हमेशा चर्चाओं में घिरा रहना स्‍वरा भास्कर को बहुत अच्‍छे से आता है। कभी अपने कमेंट्स तो कभी अपनी फिल्‍मों के लिए चर्चा में रहने वाली स्‍वरा भाष्‍कर प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं।
Updated:- 2019-01-25, 20:14 IST
swara bhaskar production  house

स्‍वरा भास्कर एक ऐसी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं जो हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। स्‍वरा कीभी सोशल मीडिया पर अपने बोल्‍ड कमेंट्स तो कभी किसी फिल्‍म में बोल्‍ड सींस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। मगर, इस स्‍वारा के लाइम लाइट में आने का कारण कुछ और है। बॉलीवुड की इस बेबाक एक्‍ट्रेस ने एक्टिंग के साथ ही अब कुछ नया आजमाने का फैसला कर लिया है। वैसे भी स्‍वरा हमेशा ही कुछ नया करती रहती हैं। वह कभी फिल्‍मों में तो कभी वेब सिरीज तो कभी शॉर्ट फिल्‍मों में अभी तक एक्टिंग करती हुई नजर आती थीं। मगर, अब वह प्रोडक्‍शन की फील्‍ड में हाथ आजमाने जा रही हैं। 

swara bhaskar bold movies

क्‍या है ‘कहानीवाले’ की कहानी 

एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने अपने भाई ईशान के साथ एक प्रोडक्‍शन हाउस शुरू किया है। इस प्रोडक्‍शन हाउस का नाम है ‘कहानीवाले’ एक मीडिया हाउस को इंटरव्‍यू देते हुए स्‍वरा ने बताया, ‘हम पिछले डेढ़ साल से इस प्रोडक्‍शन हाउस को खोलने के लिए सोच रहे थे। इसी पर काम चल रहा था। अब वक्‍त आ गया है जब हम इस प्रोडक्‍शन हाउस में मिल कर नई कहानियां तैयार करें और लोगों का मनोरंजन करें।’ प्रोडक्‍शन हाउस का नाम कहानी वाले इसलिए रखा गया है क्‍योंकि स्‍वरा और उनके भाई ईशान दोनों ही मशहूर कहानीकार अमृता शेरगिल के फैन हैं। इस प्रोडक्‍शन हाउस के अंदर स्‍वरा और ईशान दोनों ही बेहद अलग तरह की कहानियां बनाना चाहते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें : स्‍वरा भास्‍कर के ये 3 बोल्‍ड अवतार हैंं काबिल-ए-तारीफ

अमृता शेरगिल से क्‍यों हैं प्रभावित 

स्‍वरा के भाई ईशान ने बताया, ‘दिल्‍ली में जो हमारा घर है वहां अमृता शेरगिल की एक बड़ी सी पेंटिंग लगी हुई है। जब भी स्‍वरा और मैं उस पेंटिंग को देखते हैं तो प्रभावित हो जाते हैं। हमने इस लिए सोचा की अपनी प्रोडक्‍शन हाउस का नाम कहानीवाले रखेंगे और अमृता शेरगिल की तरह हम अपने प्रोडक्‍शन हाउस में वो कहानियां बनाएंगे जो बाकियों से बहुत अलग होंगी।’ इस प्रोडक्‍शन हाउस में स्‍वरा अच्‍छी पटकथाओं और फिल्‍म निमार्ताओ को सपोर्ट करेंगी और नई एवं मजबूत कहानियों को एक सही मंच देंगी।

swara bhaskar bold comments

बोल्‍ड विचारों की हैं स्‍वरा 

चर्चित एक्ट्रेस करीना कपूर ने बिंदास और बेबाक स्वरा भास्कर से अपने फेमस शो 'वॉट वुमन वान्ट' पर हालही में बुलाया और पुरुषवादी सोच पर बात की। वैसे तो स्वरा भास्कर अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चित रहती हैं और इसे लेकर कई बार उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन स्वरा इसकी फिक्र नहीं करतीं। शो में भी उन्‍होंने काफी बेबाकी से अपनी बातों को रखा। करीना ने सवाल उठाते हुए जब कहा कि भारतीय समाज में पुरुषवादी सोच बहुत गहरी है तो स्वरा ने इसके लिए हामी भरी। स्वरा का कहना था, 'इसका कोई तुंरत मिल जाने वाला हल नहीं है। हमारी सोसाइटी की शुरुआत महिलाओं की अपने जानने वालों के बीच में एक्सचेंज के साथ शुरू हुई। यह स्थिति हमारी सभ्यता के शुरू होने के समय से ही है। यहीं से इस बात की शुरुआत हुई कि घर का स्वामी एक पुरुष होगा और फैमिली के लोग उसकी बात मानेंगे। हमारी परवरिश इसी तरह हुई है, लेकिन हमें इसके बारे में जागरूक होना चाहिए।'

 

उम्‍मीद करते हैं कि स्‍वरा जितनी बोल्‍ड और तेज तर्रार है उतनी ही बेबाकी हमें उनके प्रोडक्‍शन हाउस में बनने वाली फिल्‍मों में भी नजर आएगी। 

Image Source: realswara/Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।