herzindagi
priyanka chopra nick jonas wedding gift silver coin with laxmi ganesh article

प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को दिया जाएगा चांदी का यह महंगा तोहफ़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सेलेब्रिटी शादी में आने वाले मेहमानों को चांदी का एक खास तोहफा दिया जाएगा, जिस पर प्रियंका और निक के नाम का पहला अक्षर लिखा है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-27, 13:34 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की धूमधाम से शादी होने के बाद अब प्रियंका और निक की शादी का लोग बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। प्रियंका और निक दो और तीन दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रियंका और निक की शादी में जो मेहमान आएंगे, उन्हें उन्हें ख़ासतौर पर डिजाइन किया हुआ चांदी का सिक्का गिफ्ट में दिया जायेगा।

priyanka chopra nick jonas wedding gift silver coin with laxmi ganesh inside

चांदी का यह सिक्का है बेहद खास

यह सिक्का मुंबई की एक ज्वैलरी शॉप से बनवाया गया है। इस डिजाइनर सिक्के की खासियत यह है कि इसके एक तरफ NP लिखा है यानि निक और प्रियंका और दूसरी तरफ गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर बनी हुई है। निक और प्रियंका मुंबई आ चुके हैं और उनका जुहू स्थित घर भव्य तरीके से सजाया गया है। शादी जोधपुर के एक भव्य महल में शाही अंदाज में होगी, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

priyanka chopra nick jonas wedding gift silver coin with laxmi ganesh inside

Read more : प्रियंका चोपड़ा ने खास तरह से किया अपने मंगेतर निक जोनस का वेलकम

जोधपुर में चल रही हैं शादी की तैयारियां

वैसे प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही थीं। प्रियंका चोपड़ा शादी को भव्य बनाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रही हैं और उन्होंने पर्सनली भी सभी इंतजामों पर नजर रख रखी है।

 

priyanka chopra nick jonas wedding gift silver coin with laxmi ganesh inside

चूंकि प्रियंका चोपड़ा देसी और अमेरिकन दोनों जगहों की सेंसिबिलिटीज समझती हैं, इसीलिए वह विदेशी मेहमानों को देसी अंदाज में स्पेशल फील कराना चाहती हैं। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा शादी को इंडियन फील दे रही हैं। विवाह के समारोह में शरीक होने वाले मेहमानों के लिए खासतौर पर हेलिकॉप्टर की बुकिंग की गई है। वायुमार्ग से जोधपुर एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों को हेलिकॉप्टर से सीधे जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस लाया जाएगा। इसके लिए 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए हेलिकॉप्टर्स की बुकिंग हो चुकी है, जो कि पांच से सात राउंड चलेंगे। गौरतलब है कि इस सेलेब्रिटी शादी के लिए जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट और राजशाही उम्मेद भवन पैलेस को 3 दिनों के लिए बुक किया गया है।

यह विडियो भी देखें

 

शादी की तैयारियों के बीच जारी है प्रियंका-निक का जश्न

priyanka chopra nick jonas wedding gift silver coin with laxmi ganesh inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगेतर और अमेरिकन सिंगर निक जोनास 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच पहले भारतीय और फिर क्रिश्चियन परंपराओं के अनुसार जोधपुर में शादी करने जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न भी अपने चरम पर है। इसी जश्न में शरीक होने के लिए प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर मुंबई आ चुके हैं। सोमवार रात निक-प्रियंका और जो-सोफी की जोड़ियों ने देर रात तक पार्टी का मजा लिया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस जश्न में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और दोस्त आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। हम यही उम्मीद करते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक इसी तरह जमकर एंजॉय करें और हंसी-खुशी के साथ सात फेरों के बंधन में बंध जाएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।