Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

ये तस्वीरें करती हैं बयां सोनम कपूर और आंनद आहूजा की लव स्टोरी

सोनम कपूर और आंनद आहूजा लंबे टाइम से रिलेशनशिप में रहने के बाद 8 मई को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Updated:- 2018-05-03, 10:52 IST
sonam kapoor anand ahuja romantic love story

सोनम कपूर और आंनद आहूजा लंबे टाइम से रिलेशनशिप में रहने के बाद 8 मई को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपूर फैमिली ने सोनम की शादी की डेट का ऐलान कर दिया है। सोनम 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर लेंगी। इससे पहले 7 मई को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में अदा की जाएंगी। 

सोनम कपूर और आंनद आहूजा काफी लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने कभी भी अपने प्यार का इजहार खुलकर नहीं किया था। सोनम और आंनद के सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक-दूसरे के साथ होने की खबर मिलती रहती थी लेकिन कही पर भी ऐसा कोई कैप्शन या फोटो नहीं था जिससे यह साबित हो जाए कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोनम कपूर और आंनद आहूजा दोनों ही अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ मस्ती भरी फोटो शेयर करते रहते हैं जिन्हें देख यही लगता है कि दोनों में प्यार के साथ-साथ गहरी दोस्ती भी है। 

sonam kapoor anand ahuja romantic love story inside

तो चलिए आपको सोनम और आंनद के शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जो इस कपल की लव स्टोरी की कहानी को बयां करती हैं या फिर यह कहें कि ये तस्वीरें इस बात का अच्छा-खासा उदाहरण है कि आपका होने वाला लाइफ पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड भी हो सकता है। 

Read more: फिल्म वीरे दी वैडिंग का पहला तरिफां गाना रीलिज़ हुआ, देखिए करीना और सोनम का सुपरहॉट अवतार

सोनम और आंनद के खूबसूरत लम्हें 

पिछले कुछ सालों से सोनम कपूर को आंनद आहूजा के साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा जा रहा है। कभी दोनों को लंदन में कैप्चर किया जाता है तो कभी मुंबई में साथ में खूबसूरत टाइम इस्पेंड करते हुए देखा जाता है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं लेकिन हां दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरी यही कहती है। 

sonam kapoor anand ahuja romantic love story inside

ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों लगभग दो सालों से प्यार में हैं और सबसे इस बात को छुपा कर रखा था। वैसे सोनम और आंनद ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन इन दोनों की लंदन टूर की फोटोज ने एक बार फिर इनके अफेयर को सुर्खियों में ला दिया था। आनंद आहूजा फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। 

Read more: करीना ने 2 साल बाद किया कमबैक, जुबा पर आया सैफ और तैमूर का नाम

sonam kapoor anand ahuja romantic love story inside

वैसे इन दोनों की जोड़ी उस वक्त सुर्खियों में आई जब अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के सम्मान में पार्टी दी थी और फिर सोनम आनंद से मिली। वहीं दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिलेशनशिप को अपनी मोहर लगा दी है। 

सोनम और आंनद की दोस्ती 

वो कहते हैं ना कि अगर आपका लाइफ पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त भी है तो आपके लिए इससे बेस्ट कुछ और हो ही नहीं सकता है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा को साथ में देखकर यही लगता है कि दोनों एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। 

sonam kapoor anand ahuja romantic love story inside

सोनम, आंनद को देंगी यह गिफ्ट 

वैसे आपको यहां बता दें कि सोनम कपूर शादी के बाद आंनद आहूजा को एक स्पेशल गिफ्ट देने वाली हैं। दरअसल यह गिफ्ट और कुछ नहीं बल्की सोनम कपूर द्वारा लिखी गई कविता है। सोनम कपूर ने एक इवेंट में कहा था, “वैसे तो मैंने कई कविताएं लिखी हैं, लेकिन एक ऐसी कविता है। जो मैंने 16 साल की उम्र में लिखी थी। उस कविता को लिखते समय मैंने खुद से वादा किया था कि जब मैं अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ लूंगी तो मैं यह कविता उसको दूंगी। जिस दिन मैं शादी करूंगी उसी दिन यह कविता अपने पति को दे दूंगीं। कविता देते समय मैं उनसे कहूंगी की मुझे ऐसी ही लाइफ चाहिए और आशा है कि हम दोनों इस पर काम करेंगे।“ 

sonam kapoor anand ahuja romantic love story inside

इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको भी यही लग रहा है ना, दोस्ती से ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई होगी और कुछ दिनों बाद यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।