पापा अनिल कपूर ने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं। 8 मई को सोनम कपूर आनंद अहूजा के साथ शादी के फेरे लेंगी। आपको बता दें कि सोनम कपूर की शादी के कार्ड छपे नहीं हैं क्योंकि सोनम कपूर ने मेहमानों को डिजिटल इन्वीटेशन भेजा है। इतना ही नहीं पापा अनिल कपूर ने ये भी ध्यान रखा है कि कोई उनकी बेटी की शादी में ज़बरदस्ती ना घुस आए इसलिए मेहमानों को एंट्री के समय सीक्रेट कार्ड शो करना होगा जो स्पेशली उन्हें शादी के न्यौते के साथ भेजा गया है।
आपको ये भी बता दें कि सोनम कपूर जिनसे शादी कर रही हैं आनन्द अहूजा 3000 करोड़ की कंपनी के मालिक भी हैं। शादी के बाद सोनम कपूर फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ेंगी। वैसे सोनम कपूर के फैशन के बारे में तो हम आपको ये सब बता ही चुके हैं।
बॉलीवुड में रेड कार्पेट क्वीन के नाम से फेमस सोनम कपूर अपनी असल जिंदगी में भी फैशन क्वीन हैं। सोनम ने इस नये साल के मौके पर अपने फैंस को अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी दी है। सोनम ने अब शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि सोनम कपूर काफी लंबे समय से आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में थीं। खबर आने के तुरंत बाद इसको लेकर अफावाहों का बाजार भी गर्म हो चुका है। ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वो जोधपुर में अपनी शादी कर सकतीं हैं।
वहीं फैशन के मामले में सोनम कपूर काफी फेमस हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या कोई फंक्शन सोनम हमेशा ही अपने एक नये ग्लैमर्स अवतार में नजर आतीं हैं। सोनम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। पिछले दिनों सोनम पेरस में Ralph & Russo के डिजाइन्स में runway पर उतरीं थीं। वहीं भारत में रोहित बाल, अबु जानी संदीप खोसला, अनीता डोंगरे जैसे बड़े डिजाइनरों के आउटफिट्स में runway पर उतर चुकीं हैं।
यह विडियो भी देखें
भारत में सगाई बड़े ही अच्छे से मनाई जाती है। या यूं कहें कि इसमें बड़ी ही सादगी से पूरा किया जाता है। सोनम अपनी सगाई पर ये बैगी और black high कमर वाला लहंगा पहन सकतीं हैं। सोनम इसके साथ ये corset चोली भी पहन सकतीं हैं।
Read more: शॉर्ट ड्रेसेज से लेकर साड़ियों में कैसे दिखना है सेक्सी? ये आप जैकलीन से सीखें
मेंहदी को लेकर भारत में ब्राइड्स अक्सर कई सारे एक्सपेरिमेंट करतीं रहतीं हैं। वहीं हमारी सोनम तो एक्पेरिमेंट क्वीन के नाम से जानीं जातीं हैं। वो ब्राइट रेड से लेकर ये मैटालिक ब्राउन आउटफिट पहन सकतीं हैं। हो सकता है कि सोनम अनीता डोंगरे का ये ब्लू लहंगा पहनें। इसके अलावा वो ये blue Elie Saab का डिजाइन किया हुआ लहंग भी पहन सकतीं हैं। खैर अपने टेस्ट को लेकर सोनम को हमेशा ही एप्रीशियेसन मिली है।
नोट: ये पूरी स्टोरी काल्पनिक है। इसमें जो भी information दी गई है उनकी इन celebrities ने कोई confirmation नहीं दी है।
भारत में संगीत रस्म को बड़ी ही धूम-धाम और नाच-गा कर मनाया जाता है। जिसमें दुल्हन से लेकर दूल्हा तक डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते हैं। अपने संगीत पर सोनम कपूर ये लाईट Raw Mango लहंगा पहन सकतीं हैं। इसके अलावा वो रोहित बाल का डिजाइन किया हुआ ये white और gold आउटफिट भी पहन सकतीं हैं। इसके साथ वो बेहद ही खूबसूरत ज्वैलरी को भी carry कर सकतीं हैं। उनके लिये ये white और gold से बेहतर आइडिया शायद ही दूसरा हो।
Read more: बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण कुछ यूं बनी ग्लोबल फैशन star
शादी सभी रस्मों में सबसे बड़ा फंक्शन होता है। वहीं हमारी रेड कार्पेट क्वीन की बात की जाये तो वो इस मामले में एकदम पारंपरिक हैं। हो सकता है कि वो अपनी शादी के दिन फेरों पर अनीता डोंगरे का ये लहंगा पहनें। इसके साथ वो रोहित बाल, अबु जानी, मनीष मल्होत्रा का डिजाइन की हुई ये ज्वैलरी पहनें। जिसे पहनकर वो एकदम हुस्न की मल्लिका लगेंगी।
बॉलीवुड में रिसेप्शन अभी तक काफी फैशनेबल रहे हैं। चाहे वो अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन हो या फिर सागरिका घाटके का। जहां अनुष्का शर्मा ने सब्यासाची की डिजाइन किया हुआ ये गोल्ड आउटफिट पहना था तो वहीं सागारिका घाटके ने अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ ये पाउडर ब्लू लहंगा पहना था। वहीं हमारी फैशन diva सोनम कपूर अपने रिसेप्शन पर पेरिस के Elie Saab का डिजाइन किया हुआ ये क्लासिक रेड गाउन पहन सकतीं हैं। वहीं अगर वो कुछ सिंपल पहनने का मन बनातीं हैं तो वो ये रोहित बाल का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत आउटफिट पहन सकतीं हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।