यह तो हम सभी जानते हैं कि आर्गेनाइज लाइफ ज्यादा आसान व बेहतर होती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम में से कुछ ही ऐसे होंगे जो एक आर्गेनाइज्ड लाइफ जीते होंगे। घर पहुंचने के बाद जब आप थकी होती होंगी तो शायद ही आप अपने सामान को जगह पर रखें या फिर अगले दिन की तैयारियों में समय बर्बाद करना चाहे। आपकी पहली प्राथमिकता होगी कि आप आराम से लेट जाएं और कुछ देर आराम करें। हम में से अधिकतर यही सोचते हैं कि सुबह की सुबह देखेंगे। ऐसी सोच से उस वक्त आपको भले ही आराम मिले, लेकिन बाद में आपका काम कई गुना बढ़ जाता है।
कुछ महिलाएं आर्गेनाइजिंग लाइफ को इतना तवज्जो नहीं देती, लेकिन वास्तव में यह आपके लिए बेहद जरूरी है। जो महिलाएं आर्गेनाइजिंग लाइफ नहीं जीतीं, उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़े-Career Horoscope 2020: करियर में किसे मिलेगा प्रमोशन और किसे मिलेगा डिमोशन, पंडित जी से जानें
अगर आपको भी अपनी लाइफ में यह संकेत दिखाई देने तो आपको समझ जाना चाहिए कि अब आपको खुद को आर्गेनाइज करना शुरू कर देना चाहिए। अन्यथा आपको काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में-
शेड्यूल मीटिंग मिस करना
अगर आपने मीटिंग पहले से ही शेड्यूल थी और आपने उसे मिस कर दिया। कई बार बिना किसी कारण के भी शेड्यूल मीटिंग्स मिस हो जाती हैं और हमें बाद में याद आता है। अगर ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार आपके साथ हो चुका है तो यह संकेत है कि अब आपको आर्गेनाइज हो जाना चाहिए।
दरअसल, जब आप आर्गेनाइज नहीं होती तो आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चल रही होती हैं, जिसके कारण आप जरूरी चीजों को भूल जाती हैं। कई बार तो unorganized होने के कारण सबकुछ इतना फैला हुआ होता है कि आप उन्हें समेटने और अपनी जरूरी चीजों को खोजने में ही सारा वक्त बर्बाद कर देती हैं और आपकी मीटिंग मिस हो जाती है।
चीजें ढूंढना या भूलना
अगर आपको ऑफिस जाना हो और आपको अपनी टाई ना मिल रही हो। काम पर निकलने से पहले आप अपना ज्यादातर समय गाड़ी की चाबी व चश्मा ढूंढने में लगाती हैं और कई बार ऑफिस लेट भी हो जाती हैं। या फिर इन चीजों को ढूंढने के चक्कर में आपका वक्त खराब होता है और आप खुद को frustrate महसूस करती हैं तो यह संकेत है कि अब आपको organize हो जाना चाहिए।
अगर आप हरदम अपना समय जरूरी चीजों को ढूंढने में लगाती हैं या फिर आप उन चीजों को दोबारा खरीद लेती हैं, जो आपके पास पहले से ही हैं तो यह बताता है कि आप कितनी unorganized हैं।
काम पर फोकस नहीं
जी हां, सुनने में आपको अजीब लगे, लेकिन जब आप लगातार अपने काम पर फोकस नहीं कर पातीं तो यह भी संकेत है कि आप unorganized हैं। दरअसल, जब आपके आसपास चीजें फैली हुई होती हैं तो आपका मन काम में नहीं लगता। यह एक तरह से distraction का काम करता है।
इसे भी पढ़े-राशिफल 2020: जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल
इतना ही नहीं, कई बार काम की जगह पर आपका जरूरी डॉक्यूमेंट या कोई फाइल मिस हो जाती है तो आप अपने काम से ज्यादा ध्यान उस चीज को ढूंढने में लगाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप पहले से ही आर्गेनाइज्ड नहीं हैं। आर्गेनाइज्ड लोगों को अपनी चीजों को ढूंढने के लिए समय नहीं खराब करना पड़ता। इसलिए उनकी वर्कक्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। अगर आपके साथ बार-बार ऐसा हो रहा है तो आपको अब आर्गेनाइज्ड हो जाना चाहिए।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों