herzindagi
white red saree

दुर्गा पूजा पर महिलाएं क्यों पहनती हैं सफेद और लाल रंग की साड़ी

<span style="font-size: 10px;">दुर्गा पूजा पर महिलाएं आखिर क्यों पहनती हैं सफेद और लाल रंग की साड़ी, चलिए जानते हैं वजह।</span> <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-20, 14:50 IST

रंगों का मनुष्य के जीवन में बहुत खास महत्व होता है और हिन्दू धर्म में तो पूजा-पाठ में भी रंगों को काफी अहमियत दी जाती है। ज्यादातर महिलाएं लाल बॉर्डर वाली सफेद व क्रीम कलर की साड़ी में नजर आती हैं जो सच में काफी खूबसूरत दिखती हैं। क्या आप जानते हैं आखिर क्यों बंगाली औरतें इस रंग की साड़ी ही क्यों चुनती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं चलिए जानें।

bangali look

खास कपड़े की बनती है साड़ी

दुर्गा पूजा पर बंगाली महिलाएं जो साड़ी पहनती हैं उसे जामदानी कहते हैं। जामदानी साड़ी वो साड़ी होती है जिसे खास हाथों से बुन कर बनाया जाता है। इस साड़ी का कपड़ा कॉटन का होता है। यह पहनने में बहुत हल्की होती हैं।

बंगाल की है परम्परा

आपको बता दें कि बंगाल में सफेद और लाल रंग को परंपरागत रंग माना जाता है। इसलिए विवाहित महिलाएं नवरात्रि के समय में इस साड़ी को पहनती हैं।

इसे भी पढ़ें-चाहिए परफेक्ट बंगाली ब्राइडल लुक तो इन चीजों को जरूर बनाएं स्टाइल का हिस्सा

bengoli look

मेकअप कैसे करें

अगर आप सफेद और लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ रेड कलर की लिपस्टिक ही लगाएं, या आप चाहे तो लिपस्टिक नहीं भी लगा सकती है, ये आपकी मर्जी पर है। इस परिधान के साथ लाल बिंदी ही लगाएं, ये आपके लुक को कंप्लीट करेगा।

इसे भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2022: आखिर क्यों मानते हैं दुर्गा पूजा?

बंगाली तरीके से पहने साड़ी

बंगाली लुक में तैयार होने के लिए सबसे पहले आपको अपनी साड़ी को पांरपारिक बंगाली स्टाइल से पहनना होगा, तभी आप पूरी तरह से बंगाली बाला लगेंगी।

सिंदूर खेला खेलती हैं महिलाएं

आपको बता दें कि महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन कर अष्टमी के दिन सिंदूर चढ़ाकर सिंदूर खेला खेलती हैं। बंगाल की दुर्गा पूजा दुनियाभर में मशहूर है।

सफेद और लाल रंग की साड़ी के साथ ज्वेलरी भी पहनें

पांरपारिक बंगाली लुक के साथ ज्यादातर गोल्‍ड ज्‍वेलरी की जचती है, खासकर अगर आप सफेद और लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं। सफेद और लाल रंग की साड़ी के साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी ही पहने। अगर आप किसी और रंग की साड़ी पहन रही है तो उसके साथ उस साड़ी से मेल खाती हुई ज्वेलरी ही पहने।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।