Astro Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पेड़-पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।
घर में वास्तु के अनुसार पेड़ या पौधों को लगाने से सुख, शांति, समृद्धि, संपन्नता और सफालता का घर में शीघ्रता से आगमन होता है।
यही कारण है कि घर में पेड़-अपुधों को अवश्य लगाना चाहिए। हालांकि यह भी जरूरी है कि उनकी दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार हो।
वहीं, कुछ लोगों को पौधे दान करने की आदत होती है। विशेष तौर पर मंदिर में पौधों को दान करने का खासा महत्व और विधान है।
ज्योतिष में बताया गया है कि मंदिर में पौधे दान करने से जीवन की बाधाएं नष्ट होती हैं लेकिन कुछ पौधों को दान नहीं करना चाहिए।
इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट जिसे अधिकतर लोग दान कर देते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
मनी प्लांट को ज्योतिष में धन आकर्षित करने वाला पौधा बताया गया है। वहीं, वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाना शुभ है।
यह भी पढ़ें: आम के पत्तों से करें ये उपाय, दूर होगी हर बाधा
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर की दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में लगाना लाभकारी बताया गया है। इस दिशा में लगाने से धन में वृद्धि होती है।
अब जानते हैं कि आखिर मनी प्लांट दान करना चाहिए या नहीं, तो बता दें कि मनी प्लांट कभी किसी को दान नहीं करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: क्या आपके पैर का अंगूठा है उंगलियों से छोटा? जानें क्या है इसका मतलब
यहां तक कि न तो मनी प्लांट मंदिर को दान में देना चाहिए और न ही किसी और से मनी प्लांट (जानें मनी प्लांट से मिलने वाले संकेत) मागना चाहिए। यह अशुभ होता है।
ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट दान में देने से दान करने वाले व्यक्ति के घर की सारी बरकत चली जाती है और तंगी पैदा होती है।
अगर आप भी पेड़-पौधे दान करते हैं या दान करने की इच्छा रखते हैं खास तौर पर मनी प्लांट को तो ऐसे में आप इस लेख के माध्यम से मनी प्लांट को दान में देने से जुड़ी जरूरी बातें जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।