मनी प्लांट को धन का पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में ये पौधा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ज्योतिष की मानें तो मनी प्लांट को लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन का आगमन होता है।
लेकिन कई बार इस पौधे को घर में लगाने से भी आपके घर में धन की हानि होती है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि अगर आप इसे सही तरीके से या फिर सही जगह और वास्तु की चित दिशा में नहीं लगाती हैं तो ये आपके जीवन में धन हानि का कारण बन सकता है।
यही नहीं कई बार घर में लगा हुआ मनीप्लांट आपके जीवन में आने वाली कई समस्याओं का संकेत भी देता है। मनी प्लांट कैसे आने वाली परेशानियों के बारे में बता सकता है इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से विस्तार से जानें।
ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो बहुत कम देखभाल के बाद भी आसानी से बढ़ सकता है। यही नहीं इसे धन के संकेत के रूप में भी देखा जाता है इसलिए लोग इसे घर में जरूर लगाते हैं।
लेकिन ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में लगा हुआ मनी प्लांट अचानक से सूख जाता है तो समझें कि कोई बड़ी परशानी आपके घर में आ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका धन किसी बेकार जगह पर व्यय हो जाए। हालांकि अगर तेज धूप या सही स्थान पर न रखने की वजह से ये सूख जाता है तो आपको कोई नुकसान होने के संकेत नहीं मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्लांट, तो न करें ये गलतियां
यह विडियो भी देखें
ज्योतिष और वास्तु में मान्यता है कि अगर आप मनी प्लांट किसी दूसरे के घर से लेकर लगाते हैं तो आपके घर में पैसा दिन दोगुना रात चौगुना बढ़ने लगता है, लेकिन अलग आपके घर में लगा हुआ मनी प्लांट कभी चोरी हो जाए तो समझें कि आपको धनहानि हो सकती है। इसलिए वास्तु में कभी भी इस पौधे को घर के बाहर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है।
इस पौधे को आप घर में जैसे-जैसे बढ़ते देखते हैं आपके घर में उतनी ही गति से समृद्धि भी बढ़ती है। लेकिन अगर आप मनी प्लांट लगाएं और ये बिल्कुल भी न बढ़े तो समझें कि आपके धन में भी वृद्धि न होने के संकेत हैं। इस स्थिति में आप किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं क्योंकि संभव है कि आपने इसे सही दिशा में न लगाया हो और आप इसकी ठीक से देखभाल न कर रहे हों।
इसे जरूर पढ़ें:मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं
अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ है तो बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। इससे हमेशा घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आपकी नौकरी या व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं। ये पौधा आपके घर में धन के योग बनाने में मदद करता है।
घर में मनी प्लांट होने से घर के वास्तु दोषों का निवारण होता है और परिवार में सुख समृद्धि आती है, लेकिन कुछ संकेत आने वाली परेशानियों के संकेत भी हो सकते हैं, इसलिए आप इससे जुड़ी बातें जरूर याद रखें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।