herzindagi
shloka mehta relationship nita ambani isha

श्लोका मेहता ने ऐसे बनाया अपनी शादी से पहले अपनी ननद ईशा और सास नीता अंबानी से रिश्ता

श्लोका मेहता का अपनी ननद ईशा अंबानी और सास नीता अंबानी के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही श्लोका मेहता अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को जानती थी।
Editorial
Updated:- 2019-03-10, 13:54 IST

अंबानी फैमली में ईशा अंबानी के बाद अब एक और शादी होने वाली है। आकाश अंबानी जल्द ही श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी। यहां बता दें कि अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका मेहता का अपनी ननद ईशा अंबानी और सास नीता अंबानी के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही श्लोका मेहता अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को जानती थी। खासतौर पर वो ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। 

श्लोका का अपनी ननद ईशा अंबानी से रिश्ता 

shloka mehta relationship nita ambani isha

ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच नंनद भाभी से पहले बेस्ट फ्रेंड वाला रिश्ता है जो आप अक्सर तस्वीरों में देखते होंगे। श्लोका आकाश अंबानी से सगाई करने से पहले ही ईशा अंबानी के साथ काफी टाइम बिताया करती थीं। ईशा और श्लोका दोनों ट्रिप पर भी साथ जाया करती थीं और कई बार दोनों को साथ में पार्टी करते देखा गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की 5 रोमांटिक तस्वीरें, इस तरह किया आकाश ने अपने प्यार का इजहार

श्लोका का अपनी सास नीता अंबानी से रिश्ता 

श्लोका मेहता का अपनी सास नीता अंबानी से बहुत अच्छा रिश्ता है। एक बार नीता अंबानी ने एक मीडिया संस्थान को बयान देते हुए कहा था, “आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वहीं आज मेरे घर की बहू बनने जा रही है। मैं और पूरा अंबानी परिवार श्लोका का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहा है।“ 

यह विडियो भी देखें

shloka mehta relationship nita ambani isha

अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। साथ ही वह 'श्लोका कनेक्ट फॉर संस्था' की सह संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह 'रोजी ब्लू फाउंडेशन' की भी डायरेक्टर हैं।आकाश और श्लोका ने बीते साल जून में सगाई की थी और इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। इस सगाई से पहले भी एक पार्टी रखी गई थी जिसमें आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था। 

 

आकाश और श्लोका दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था। सूत्रों के अनुसार आकाश ने श्लोका को सनसेट के टाइम प्रपोज किया था। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। दोनों के बीच पहले से ही अच्छी दोस्ती है। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।