herzindagi
image

Shani Margi 2024: शनि की मार्गी से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अपार धन लाभ के बन सकते हैं योग

शनि एक ऐसा ग्रह है जिनके राशि परिवर्तन करने और अपनी चाल बदलने से सभी राशियों में कुछ न कुछ प्रभाव होते हैं। इस साल 15 नवंबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। आइए जानें इसका सभी राशियों पर क्या प्रभाव हो सकता है।
Updated:- 2024-11-20, 14:45 IST

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव किसी भी व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। इसका मतलब है कि शनि देव बुरे कर्मों का नकारात्मक और अच्छे कर्मों का सकारात्मक फल देते हैं।

शनि की चाल मार्गी हो या वक्री इसका सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शनि की वक्री स्थिति तब होती है जब शनि किसी राशि पर प्रवेश करके उल्टी चाल चलते हैं और शनि की मार्गी में वो अपनी चाल सीधी कर लेते हैं। शनि की वक्री से जहां चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं शनि के मार्गी होने से जीवन में स्थिरता और प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं।

इस साल 15 नवंबर से शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वक्री से मार्गी हो चुके हैं। शनि की इस चाल का असर सभी राशियों पर हो सकता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियां हैं जो मालामाल हो सकती हैं और कुछ पर इसका नकारात्मक असर भी हो सकता है।
अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपकी राशि पर शनि की मार्गी चाल का क्या असर होगा और यह समय आपके लिए किन अवसरों को लेकर आ सकता है, तो यहां ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से इसके बारे में विस्तार से जानें।

मेष राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

shani margi on aries

मेष राशि पर शनि की मार्गी का शुभ प्रभाव पड़ेगा और 15 नवंबर 2024 के बाद से मेष राशि के सितारे बदल सकते हैं। आपकी राशि से शनि एकादश भाव में हैं इसलिए इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आपके लिए धन लाभ के योग बना सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो आपको उसमें मुनाफा हो सकता है। आपको परिवार और रिश्तेदारों का पूरा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

यह विडियो भी देखें

वृषभ राशि के लिए शनि दशम भाव में विद्यमान हैं। आपको शनि की मार्गी के प्रभाव से कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है।

आपके लिए इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। आपको इस दौरान कहीं से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

मिथुन राशि के लोगों लिए शनि का मार्गी होना सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है। इससे आपके सितारे बुलंद होने वाले हैं। आपको धन लाभ के अचानक अवर मिल सकते हैं। अपने भविष्य को लेकर आप जो भी निर्णय ले रहे हैं वो सोच समझकर ही लें जिससे आपके काम में सफलता के योग बनेंगे।

कर्क राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

shani margi cancer zodiac

कर्क राशि के लोगों के लिए शनि की मार्गी ज्यादा शुभ नहीं रहेगी। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं और आपको संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कोई बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि बड़ों से सलाह लेकर ही किसी काम में आगे बढ़ें। आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

सिंह राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

सिंह राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है और करियर में भी नकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं।

कन्या राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

कन्या राशि के लिए शनि की मार्गी की वजह से 15 नवंबर 2024 के बाद से समय अनुकूल होने लगेगा। आपको नौकरी में लाभ हो सकता है और अगर आप कोई व्यापार शुरू कर रहे हैं तो उसमें लाभ के योग है। अगर आप पहले से ही व्यापार के क्षेत्र में हैं तो आपको मुनाफा हो सकता है।

तुला राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

shani margi libra zodiac

अगर हम बात तुला राशि की करें तो शनि की मार्गी से आपको इस समय सेहत का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अगर हम करियर की बात करें तो समय आपके अनुकूल रहेगा और आपको रोजगार के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत ठीक बनाए रखने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

वृश्चिक राशि के लिए शनि का मार्गी होना सकारात्मक संकेत दे रहा है। आपको करियर में अच्छे फल मिल सकते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो जल्द ही नौकरी मिल सकती है।  

इसे जरूर पढ़ें: Shani Saade Sati: जीवन में कितनी बार आती है शनिदेव की साढ़े साती?

धनु राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

शनि की मार्गी की वजह से समय जल्द ही आपके अनुकूल होने वाला है। आपको करियर में लाभ मिल सकता है और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल्द ही इससे राहत मिल सकती है। इस दौरान आपके लिए धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

मकर राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

shani margi capricorn zodiac

शनि की मार्गी आपके लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं दे रही है। इस दौरान आपको वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। किसी बड़ी समस्या से बचने के लिए आप छोटी-छोटी बातों पर झगड़े से बचें।

इसे जरूर पढ़ें: शनि की साढ़े साती से अशुभ ही नहीं बल्कि मिल सकते हैं ये शुभ फल

कुंभ राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

शनि की मार्गी के प्रभाव से बचने के लिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आप किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या में पड़ सकते हैं, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि इस दौरान आपको करियर में लाभ हो सकते हैं और सफलता के योग बन सकते हैं।

मीन राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

मीन राशि के लिए शनि का मार्गी होना शुभ फलदायी हो सकता है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं और अगर आप किसी समस्या में हैं तो जल्द ही इससे बाहर निकलने का मौका मिल सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। किसी भी काम में जल्द सफलता के योग बन सकते हैं।

सभी राशियों पर शनि की मार्गी के मिले-जुले प्रभाव हो सकते हैं। जहां कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव होगा वहीं कुछ के लिए बुरे संकेत भी मिल रहे हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।