दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर सिंह का इन ग्लैमर गर्ल्स पर आया था दिल

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की तैयारियां धूम-धाम से कर रही हैं। गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी, फाइंडिंग फैनी और पद्मावत में इस प्रेमी जोड़े ने साथ काम किया। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। खबरों के अनुसार दोनों 20 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
कुछ वक्त पहले खबरों में आया था कि रणवीर सिंह के पेरेंट्स ने दीपिका के लिए एक डायमंड सेट और सब्यसाची की साड़ी गिफ्ट की थी। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने भी इस रिश्ते के लिए हामी भर दी है। रणवीर सिंह अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण को दिलोजान से चाहते हैं, लेकिन इससे पहले उनका दिल बॉलीवुड की दूसरी हसीनाओं पर भी आया है। तो आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह कि किस बॉलीवुड एक्ट्रेस से रहीं नजदीकियां-
अहाना देओल
कॉलेज के दिनों में रणवीर सिंह हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल को डेट कर रहे थे। इन दोनों के कॉमन फ्रेंड्स थे। कुछ समय तक दोनों की नजदीकियां रहीं लेकिन जल्द ही ये एक-दूसरे से दूर हो गए। अहाना फिलहाल दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव अरोड़ा के साथ घर बसा चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा

बैंड बाजा बारात के सेट पर रणवीर सिंह अनुष्का को दिल दे बैठे। दोनों की हॉट केमिस्ट्री फिल्म देखकर भी महसूस की जा सकती है। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकऑफ हो गया। सुनने में आता है कि अनुष्का रणवीर के लिए काफी पजेसिव थीं और रणवीर को उनके साथ घुटन महसूस होने लगी थी। इनका ब्रेकऑफ थोड़ा कड़वाहट भरा था, लेकिन अब दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ लंबे वक्त तक डेटिंग करने के बाद अब अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। रणवीर ने एक बार अनुष्का को मिस करने पर कहा था, 'हां मैं अनुष्का को काफी मिस करता हूं। वह बहुत प्यारी है। वह बहुत ईमानदार लोगों में से एक है। मैं उसके बारे में जब कुछ गलत पढ़ता हूं तो मुझे गुस्सा आने लगता है।'
सोनाक्षी सिन्हा

अनुष्का के साथ ब्रेकऑफ होने पर रणवीर सिंह सोनाक्षी सिन्हा के करीब आ गए, जो लुटेरा में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं। दोनों साथ-साथ कई पब्लिक ईवेंट्स में नजर आए, जिससे इनके करीब होने की खबरें आने लगीं। हालांकि जब रणवीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे दोस्ताना रिश्ता बताते हुए खुद को सिंगल करार दिया।
परिणीति चोपड़ा

रणवीर सिंह का नाम हमेशा ही उनके को-स्टार्स के साथ जुड़ता रहा। किल-दिल और लेडीज वर्सेस रिकी बहल में उनकी को-स्टार रहीं परिणीति के साथ भी उनकी लिंक-अप की खबरें सामने आईं। मीडिया से बातचीत में दोनों एक-दूसरे को छेड़ते नजर आए। एक इंटरव्यू में परिणीति ने शरारत भरे अंदाज में कहा था कि उनकी इच्छा होती है कि न्यूटेला भरे बाथटब में वह रणवीर सिंह के साथ कूद जाएं।
इन ग्लैमर गर्ल्स से इश्क फरमाने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह दीपिका के साथ अपना घर बसाने जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह दोनों साथ में खुशनुमा जिंदगी जिए और रोमांस करने वालों के लिए एक आइकॉनिक जोड़ी साबित हों।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।