लाडली इनाया है पिता सचिन के करीब, रक्षंदा ख़ान ने कहा कि Motherhood नहीं आसान

रक्षंदा कहती है कि, "Motherhood आसान नहीं है, इनाया ने मुझे रात भर जगाया है, मुझ पर उल्टियाँ की हैं, लेकिन जब वो मुस्कुराती है तो मैं सब भूल जाती हूँ।"
Updated:- 2018-05-17, 17:53 IST
RAKSHANDA KHAN main

बच्चों के साथ माँ का एक अलग ही कनेक्शन होता है मगर टीवी एक्ट्रेस रक्षंदा ख़ान का कहना है कि उनकी बेटी इनाया का कनेक्शन उनके पति सचिन त्यागी से ज्यादा है। रक्षंदा ने कहा कि इनाया अपनी पिता से बहुत क्लोज़ है और उन दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है, मुझे कभी- कभी लगता है कि मैं इनाया की ज़िन्दगी में कोई साइड रोल निभा रही हूँ।

RAKSHANDA KHAN in

Image Courtesy: Instagram(@rakshandak27)

रक्षंदा ने हँसते हुए कहा कि इनाया अपने पिता की लाडली है और उन्हें देखकर बहुत खुश हो जाती हैं इतना खुश वो उन्हें देखकर नहीं होती। हमसे बातचीत के दौरान रक्षंदा ने अपने Motherhood के कई किस्से शेयर किये और यह भी बताया कि इनाया के आने के बाद उनकी ज़िन्दगी कितनी बदल गई है।

RAKSHANDA KHAN in

Image Courtesy: Instagram(@rakshandak27)

माँ बनने के बाद आए ये बदलाव

रक्षंदा कहती हैं कि शादी से पहले और इनाया के आने के पहले तक, उन्हें ‘सब्र’ का मतलब नहीं पता था। उन्हें सारी चीजें समय पर चाहिए होती थीं। सेट पर 15 मिनट की देरी भी उन्हें बेचैन कर देती थी। रक्षंदा कहती हैं, “अब इनाया चार साल की हो गई है और इन चार सालों में उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सब कुछ इनाया के मूड पर डिपेंड करता है, समय पर नहीं! Motherhood आसान नहीं है, इनाया ने मुझे रात भर जगाया है, मुझ पर उल्टियाँ की हैं, लेकिन जब वो मुस्कुराती है तो मैं सब भूल जाती हूँ। सब्र करना भी मुझे इनाया ने सिखाया है। अब मैं बहुत शांत होकर इनाया के सोने का इंतज़ार करती हूँ। काम के चलते मेरा मूड दिन ख़त्म होते होते ख़राब हो जाता था मगर, अब जब मैं घर आती हूँ और इनाया का चेहरा देखती हूँ तो सारी थकावट भूल जाती हूँ और मुझमें एक अलग एनर्जी आ जाती है।”

पिता के साथ है इनाया का खास कनेक्शन

RAKSHANDA KHAN in

Image Courtesy: Instagram(@rakshandak27)

रक्षंदा ने बताया कि उनकी बेटी और उनके पति एक ही दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं, 19 दिसंबर। यही नहीं, इनके जन्म के समय में भी सिर्फ एक मिनट का अन्तर है और शायद यही वजह है कि इनाया सचिन के बेहद करीब है।''

RAKSHANDA KHAN in

Image Courtesy: Instagram(@sachintyagi_official)

“जब सचिन और इनाया साथ होते हैं तो इनाया मुझ पर बिलकुल ध्यान नहीं देती और अपने पिता के साथ एन्जॉय करती हैं। मुझे लगता है कि मैं किसी कहानी में साइड रोल में हूँ या फिर कहानी का हिस्सा ही नहीं हूँ।”

RAKSHANDA KHAN in

Image Courtesy: Instagram(@sachintyagi_official)

रक्षंदा ने कहा, '' माँ बनने के बाद मेरे परिवार ने भी मुझे बहुत सपोर्ट किया है। मैं पूरी तरह इनाया में रम गई थी, मुझे पता ही नहीं चला कि वो कब 2 साल की हो गई और तब मेरी फैमिली ने मुझसे कहा कि मुझे अपना करियर आगे बढ़ाना चाहिए और अब हम सभी मिलकर इनाया का ध्यान रखते हैं, मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि मुझे इतनी सपोर्टिव फैमिली मिली है।''

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।