Punjabi Bridal Look: ट्रेडिशनल पंजाबी दुल्हन लुक के लिए इस तरह करें मेकअप, नहीं हटेगी किसी की नजर

शादी किसी भी इंसान के जीवन का सबसे खास पल होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास होता है। शादी के दिन हर लड़की बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है। खूबसूरत दुल्हन बनने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। इन दिनों महिलाओं में के बीच पंजाबी दुल्हन लुक कैरी करने का क्रेज देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में लड़कियां अपनी शादी के दौरान चूड़ा और कलीरा पहनना पसंद करती हैं। वहीं अब पंजाबी मेकअप और ज्वेलरी लुक भी महिलाओं को अपनी तरफ खींच रहा है। अगर आप भी अपनी शादी में पंजाबी लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन टिप्स का ध्यान रखें।
पंजाबी दुल्हन के लिए मेकअप

पंजाबी दुल्हन लुक का आउटफिट्स के साथ साथ उनका मेकअप भी काफी खास होता है। इन दिनों लड़कियों में पंजाबी दुल्हन लुक काफी पॉपुलर है। अगर आप भी पंजाबी दुल्हन मेकअप लुक कैरी करना चाहती हैं। तो इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल नहीं करना है। दरअसल पंजाबी लड़कियां लाइट और न्यूड मेकअप करना पसंद करती हैं। आप भी इस पंजाबी दुल्हन के मेकअप लुक से आइडिया ले सकती हैं।
मेकअप
इस मेकअप लुक की बात करें तो चेहरे पर कंसीलर और फाउंडेशन का परफेक्ट बेस लगाया हुआ है। इसके बाद उन्होंने पिंक और ब्राउन स्मोकी आई मेकअप किया है। अपने लुक्स को निखारने के लिए मॉव पिंक लिपस्टिक शेड लगाया हुआ है। लाइट पिंक ब्लश और हाइलाइटर लगाकर दुल्हन का मेकअप लुक कंप्लीट किया है।
ज्वेलरी
पंजाबी दुल्हन लुक के लिए मेकअप के साथ साथ ज्वेलरी भी बहुत अहम रोल अदा करता है। अगर आपकी ज्वेलरी अच्छी नहीं हुई तो आपका सारा लुक खराब हो सकता है। पंजाबी दुल्हन के लुक के लिए ज्वेलरी में मांग टीका बहुत जरूरी होता है। मांग टीका और छोटी नथ के साथ चोकर नेकलेस जरूर कैरी करें। अपने लुक को रॉयल अंदाज देने के लिए पासा और लॉन्ग ज्वेलरी सेट भी कैरी कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःमेकअप में कर रही हैं ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान
हिमांशी खुराना मेकअप टिप्स

पंजाबी दुल्हन लुक कैरी करने के लिए आप हिमांशी खुराना के मेकअप लुक्स से आइडिया लें सकती हैं। अगर आप सोबर लुक कैरी करना चाहती हैं हिमांशी खुराना का ये लुक परफेक्ट साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं हिमांशी के इस लुक को कैसे करें रिक्रिएट।
एक्ट्रेस ने चेहरे पर लाइट मेकअप किया है। अक्सर लोगों को लगता है कि दुल्हन को डार्क मेकअप करना चाहिए। लेकिन इन दिनों का ब्राइडल मेकअप का ट्रेंड चेंज हो चुका है। पहले जहां ब्राइडल डार्क मेकअप में नजर आती थी वहीं इन दिनों दुल्हन लाइट मेकअप को करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप भी लाइट मेकअप करना चाहती हैं तो हिमांशी का ये लुक आपके लिए परफेक्ट होगा। इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए
- स्टेप- 1 चेहरे पर कंसीलर और फाउंडेशन लगाएं।
- स्टेप- 2 इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छे से सेट करें।
- स्टेप- 3 बेस बनाने के लिए बाद ब्राउन आईशैडो से स्मोकी आई मेकअप करें।
- स्टेप- 4 आई मेकअप करने के बाद मस्कारा और काजल लगाकर अपना आई मेकअप लुक कंप्लीट करें।
- स्टेप- 5 अब चेहरे पर हाइलाइटर लगाकर अपने फीचर को निखारें।
- स्टेप-6 नेचुरल लुक के लिए चेहरे पर लाइट पिंक कलर का ब्लश लगाएं।
- स्टेप- 7 अब लिपस्टिक लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।
इसे जरूर पढ़ेंःMakeup Tips: इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं लिपस्टिक के ये मॉव पिंक शेड्स
हिमांशी खुराना ज्वेलरी
पंजाबी ब्राइडल लुक के लिए इन दिनों हेड बैंड काफी ट्रेंड में बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं हेड बैंड कैरी करना पसंद कर रही हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली है तो अपनी ज्वेलरी में हेड बैंड जरूर शामिल करें। इससे आपको ट्रेडिशनल पंजाबी ब्राइडल लुक मिलेगा। हेड बैंड के साथ चोकर नेकलेस कैरी करें। यकीनन इस ज्वेलरी सेट में आपको पंजाबी ब्राइडल लुक मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।