Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

Priyanka-Nick wedding: संगीत सेरिमनी में इन गानों पर खास डांस परफॉर्मेंस देंगी प्रियंका, निक भी करेंगे डांस

प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। खबर है कि अपनी शादी में वह एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देंगी और इसमें उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी उनके साथ नजर आएंगी। 
Updated:- 2018-11-28, 15:57 IST
Priyanka chopra wedding festival will start with her special dance performance

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। 28 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की धूम रहेगी। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी कई खबरे सुनने को मिल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा का संगीत का फंक्शन होगा। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा खुद भी एक डांस परफॉर्मेंस देंगी। 

Priyanka chopra wedding festival will start with her special dance performance

खास होगी प्रियंका चोपड़ा की डांस परफॉर्मेंस 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्री-ब्राइडल शॉवर में भी काफी डांस किया था और उनके डांस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी संगीत सेरिमनी में भी एक डांस प्रफॉर्मेंस पेश करेंगी। इस बात पर किसी को भी डाउट नहीं हैं कि प्रियंका डांस में काफी माहिर हैं। प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में वेस्टर्न डांस के साथ ही कई क्लासिकल डांस करते भी देखा जा चुका है। अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका ने दिपिका पादुकोण के साथ लावणी डांस किया था वहीं कई फिल्मों में उन्होंने इंडियन कंटेम्प्रेरी डांस भी किया है। मगर आपनी शादी के फंक्शन में प्रियंका बेहद खास परफॉर्मेंस देंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कथक डांस करेंगी। 

Read More: ‘निक से पहले इन 6 लोगों के साथ थे प्रियंका के अफेयर, एक से तो हो गई थी सगाई

देसी गर्ल पर भी प्रियंका करेंगी डांस 

कथक के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने फेमस सॉन्ग ‘देसी गर्ल’ पर भी डांस करेंगी। प्रियंका का यह सॉन्ग फिल्म दोस्ताना का है और इस फिल्म में प्रियंका ने जॉन एब्राहिम और अभीषेक बच्चन के साथ काम किया था। इस सॉन्ग में प्रियंका ने काफी सेक्सी सी साड़ी पहनी थी और डांस किया था। अब देखना यह है कि प्रियंका अपनी संगीत सेरिमनी में जब इस गाने पर डांस करेंगी तब क्या पहनेंगी। 

Priyanka chopra wedding festival will start with her special dance performance

अपनी मां मधु के साथ करेंगी डांस 

ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ डांस परफॉर्म करेंगी। अपनी बैचलर पार्टी और प्री-ब्राइडल पार्टी में भी प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु के साथ डांस करती हुई नजर आई थीं। अपने संगीत के कार्यक्रम में भी प्रियंका अपनी मां मधु के साथ डांस करेंगी। खबर तो यह है कि 29 नवंबर को होने वाली प्रियंका चोपड़ा के संगीत के कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु ने डांस प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है और दोनों ही कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े से डांस सीख रही हैं। 

Read More: प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग में जरूर परोसी जाएगी यह डिश, निक जोनस को है बेहद पसंद

 

निक भी देंगे डांस परफॉर्मेंस 

प्रियंका जहां अपने हिट गानों पर पऱफोर्म करेंगी। वहीं निक भी एक शानदार परफोर्मेंस देंगे। वह इंडियन सॉन्ग पर परफॉर्म करेंगे या फिर अपने किसी हिट सॉन्ग पर परफॉर्म करेंगे यह बात अभी राज है। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ी भी अपनी बड़ी बहन प्रियंका के लिए 5 गानों पर परफोर्म करेंगी। शादी की सारी रस्में उम्मेद भवन में होने वाली है। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को प्रियंका उदयपुर पहुंचेगी। वहां से फिर वो चोपर (हेलिकॉप्टर) के जरिए उम्मेद भवन तक पहुंचेगी। इसके लिए खास चॉपर की व्यवस्था की गई है। प्रियंका के साथ निक औऱ उनके दोस्त भी चॉपर से ही पहुंचेगे। निक के भाई जॉय जोनस औऱ उनकी पार्टनर सोफी टर्नर भी प्रियंका और निक की शादी के लिए इंडिया आ चुके हैं। 2 दिसंबर को इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी वहीं 3 दिसंबर को ये क्रश्चियन वेडिंग करेंगे।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।