Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

अपने पति निक जोनस से ज्‍यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर

प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को निक जोनस से शादी करने वाली हैं। वैसे तो दोनों ही अपनी-अपनी जगह फेमस पर्सनालिटी हैं मगर, कौन कितना कमाता है। आइए हम आपको बताते हैं। 
Updated:- 2018-12-01, 15:23 IST
Priyanka Chopra richer than her husband nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की 2 दिसंबर को शादी होने वाली है। 29 नवंबर से दोनों की शादी के फंक्‍शन जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में शुरू हो चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस लगतार उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानने में जुटे हुए हैं। प्रियंका और निक दोनों ही कल अपने-अपने परिवार के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी अब तक सभी बॉलीवुड वेडिंग से ज्‍यादा महंगी होगी। दरअसल प्रियंका ने जोधपुर का जो पैलेस शादी के लिए चुना है वह भारत के सबसे ज्‍यादा महंगे वेडिंग वेन्‍यू में से एक है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही इंटरनैशनल सेलिब्रिटी हैं और दोनों ही डॉलर्स में कमाते हैं। बावजूद इसके प्रियंका और निक में कौन ज्‍यादा कमाता है इस बात को सभी जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि निक और प्रियंका में से कौन ज्‍यादा अमीर है। 

Priyanka Chopra richer than her husband nick jonas

बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा 

मिस वर्ल्‍ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो उनके शुरुआती दिन कुछ खास नहीं थे मगर, प्रियंका ने अपनी एक्टिंग और लुक्‍स में काफी सुधार किया और उसके बाद प्रियंका अब शायद ही कोई ऐसी फिल्‍म होगी जो बॉक्‍स ऑफिस पर हिट न साबित होती हो। बेस्‍ट बात तो यह है कि अब बॉलीवुड के हर डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर के लिए प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म के हिट होने की गायरंटी बन गई हैं। प्रियंका के पास फिल्‍मों के इतने ऑफर्स हैं कि कई बार उन्‍हें कुछ फिल्‍मे छोड़नी पड़ती हैं। प्रियंका अपनी एक फिल्‍म के लिए 9 से 10 करोड़ रुपए लेती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका अगर किसी ईवेंट में भी जाती हैं तो उसके लिए वह 1 करोड़ रुपए लेती हैं। 

Read More:जानिए कैसे होंगे प्रियंका चोपड़ा वेडिंग शूज,पैरिस से की है वेडिंग शॉपिंग

हॉलीवुड में मशहूर हैं प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। हॉलीवुड फिल्‍मों के अलावा प्रियंका अपना एक इंग्लिश एल्‍बम लॉन्‍च कर चुकी हैं। इस एल्‍बम में प्रियंका ने कई गाने गाए हैं। वर्ष 2012 में प्रियंका ने एक अमेरिकन रैपर विलियम के साथ मिल कर पहला गाना इन माई सिटी गाया था। वर्ष2013 में एग्‍जोटिक और 2014 में आई कांट मेक यू लव मी गाने रिलीज हुए जो काफी हिट रहे। इन तीनों गानों से प्रियंका ने काफी नाम और शौहरत हासिल की है। 

Priyanka Chopra richer than her husband nick jonas

क्‍वांटिका से बनीं गलोबल सेलिब्रिटी 

बॉलीवुड फिल्‍मों में एक्टिंग और हॉलीवुड में सिंगिंग के साथ ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो क्‍वांटिको में भी एक रोल निभा चुकी हैं। इस शो में प्रियंका चोपड़ा दो सीजन कर चुकी हैं और दोनों ही सीजन हिट रहे हैं। इस शो के जरिए प्रियंका एक ग्‍लोबल आर्टिस्‍ट बन चुकी हैं और हॉलीवुड में करियर बनाने की तैयारी कर रही हैं। 

Read More;जोधपुर के खास फूड आइट्म होंगे प्रियंका-निक के वेडिंग मेन्‍यू में शामिल

Priyanka Chopra richer than her husband nick jonas

क्‍या है प्रियंका का फाइनैंशियल स्‍टेटस 

फेमस मैग्‍जीन फोर्ब्‍स के मुताबिक वर्ष 2017 में मोस्‍ट पॉवरफुल वुमन की ग्‍लोबल सूची में प्रियंका चोपड़ा 97 स्‍थान पर थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सालाना आमदनी 10 मिलियन यानी लगभर 64 करोड़ रुपए है। 

 

निक जोनस हैं प्रियंका चोपड़ा से कम अमीर 

प्रियंका के होने वाले पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस का भले ही अमेरिकन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में बहुत नाम हो मगर जब उनकी तुलना प्रियंका चोपड़ा से की जाती है तो उपल्‍बधियों के मामले में वह प्रियंका चोपड़ा से काफी पीछे हैं। निक जोनस सिंगर तो हैं साथ ही एक्टिंग करना भी उनके पेशे में शुमार है। वर्ष 2017 में फिल्‍म जुमानजी वेलकम टू जंगल में निक ने अहम भूमिका निभाई थी। इन सबके बावजूद निक की नेट वर्थ प्रियंका से काफी कम है। अगर उनकी नेट वर्थ आंकी जाए तो वह 25 मिलियन यानी 171 करोड़ ही है। वैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद मिल कर सालाना 300 करोड़ रुपए कमाएंगे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।