Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

जाने कौन-कौन है प्रियंका चोपड़ा की ससुराल के सदस्‍य, सबकी है रोचक कहानी

शादी के बाद प्रियंका दो बच्चियों की चाची बन जाएंगी। यह बच्चियां निक के बड़े भाई की हैं। जानिए प्रियंका की ससुराल में और कौन-कौन है। 
Updated:- 2018-12-01, 15:31 IST
Priyanka chopra become ‘chachi’ of two kids after marriage nick jonas

 बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी पाने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि प्रियंका चोपड़ा की ससुराल में कौन-कौन है। यानी निक के परिवार में कितने सदस्‍य हैं और कौन क्‍या करता है। तो चलिए तैयार हो जाइए प्रियंका चोपड़ा के रोचक ससुराल वालों के बारे में जानने के लिए। 

Priyanka chopra spending time with her mother in paris before wedding

ऐसा है प्रियंका का परिवार 

प्रियंका चोपड़ा का परिवार बहुत ही छोटा है। उनके परिवार में उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हैं। प्रियंका के पिता का 2013 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। वैसे प्रियंका के कई रिश्‍तेदार हैं और पणिनिती चोपड़ा, जो कि पॉपुलर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं, वह रिश्‍ते में प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन लगती हैं। पणिनिती और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में एक आदर्श बहने हैं। न तो दोनों के बीच कभी कोई लड़ाई झगड़े की बात सुनी जाती है और न ही दोनों बहने एक दूसरे की बुराई करती सुनाई पड़ती हैं। दोनों ही एक दूसरे की काफी रिस्‍पेक्‍ट करती हैं। प्रियंका भी अपनी छोटी बहन को काफी सपोर्ट करती हैं। प्रियंका के अब तक सारे फंक्‍शन में पणिनिती चोपड़ा नजर आई हैं। 

Read More:जानिए कैसे होंगे प्रियंका चोपड़ा वेडिंग शूज,पैरिस से की है वेडिंग शॉपिंग

Priyanka chopra become ‘chachi’ of two kids after marriage nick jonas

निक की फैमिली 

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली जितनी छोटी है निक जोनस की फैमिली उतनी ही बड़ी है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा की ससुराल में सास-ससुर के अलावा घर में जेठ-जेठानी यानी निक के भाई और भाभी, एक देवर और भतीजियां हैं। ये दोनों भतीजियां निक के बड़े भाई केविन और उनकी पत्‍नी डेनियल की बेटियां हैं। एक 4 साल की एलेना रोज और दूसरी 2 साल की वैलेंटाइना एंजेलीना है। 

Read More: जोधपुर के खास फूड आइट्म होंगे प्रियंका-निक के वेडिंग मेन्‍यू में शामिल

Priyanka chopra become ‘chachi’ of two kids after marriage nick jonas

निक के बड़े भाई 

निक के बड़े भाई केविन जोनस अमेरिकन म्‍यूजिशियन हैं। केविन ने कुछ अमेरिकन फिल्‍मों में एक्टिंग भी की है। वो जोनस ब्रदर्स बैंड से भी जुड़े हैं। केविन ने साल 2005 में अपना म्‍यूजिकल करियर शुरू किया था और तब से अब तक में वह कामायाब म्‍यूजीशियन बन गए हैं। केविन शादी शुदा हैं और उनकी वाइफ यानी प्रियंका चोपड़ा की जेठानी डेनियल भी अमेरिका की जानीमानी सेलिब्रिटी हैं वह जयादातर रियालिटी टीवी शो में नजर आई हैं। 

Priyanka chopra become ‘chachi’ of two kids after marriage nick jonas

जो है निक से बड़े 

निक के एक और भाई हैं और उनका नाम है जो जोनस। जो जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। सिंगिंग के साथ-साथ जो कई फिल्‍मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। जो ने 2005 में अपना करियर “प्‍लीज बी माइन’ सॉन्‍ग को रिकॉर्ड करके शुरू किया था जो काफी हिट हुआ था। पिछले साल ही जो ने मशहूर अमेरिकन एक्‍ट्रेस सोफी टर्नर से इंगेजमेंट की है। सोफी ‘सांस स्‍टार्क’ और गेम ऑफ थ्रोन जैसे पॉपुलर अमेरिकन टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी के बाद सोफी और जो भी शादी करेंगे। 

 

प्रियंका के देवर 

प्रियंका के देवर अभी केवल 17 साल के हैं और अपने भाईयों की तरह वह सिंगिंग और एक्टिंग में करियर बना रहे हैं। फिलहाल वह अभी मैरिज टू जोनस रियालिटी शो में काम कर रहे हैं और उन्‍होंने ने कुछ म्‍यूजिक वीडियो में भी काम किया है। 

ससुर है अमेरिकन फिल्‍म प्रोड्यूसर 

प्रियंका चोपड़ा के ससुर और निक जोनस के फादर पॉल केविन अमेरिकन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में प्रोड्यूसर हैं, वह जोनस इंटरप्राइजेस के को फाउंडर भी हैं। वहीं प्रियंका की सास और निक जोनस की मदर एजुकेश फील्‍ड से जुड़ी हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।