Priyanka Chopra Viral Wedding Video: प्रियंका पहले भी रचा चुकी हैं स्वयंवर, वायरल हो रहा है वीडियो

प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तस्वीरें अभी तक शेयर नहीं की हैं मगर उनकी शादी से जुड़ा एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
Updated:- 2018-12-03, 19:09 IST
Priyanka chopra and nick jonas viral wedding video on social media

जब से बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने सात फेरे लिए हैं तब से उनके फैंस उन्‍हें दुल्‍हा और दुल्‍हन के रूप में देखने के लिए तरस गए हैं। हालाकि प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी और संगीत से जुड़ी कुछ तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट में शेयर भी की है मगर, अपनी कैथोलिक शादी और हिंदू रिति रिवाज से हुई शादी की कोई भी तस्‍वीर उन्‍होंने सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर उनके फैंस को लग रहा है कि यह उनकी शादी की किसी एक्टिविटी का हिस्‍सा है मगर, यह वीडियो प्रियंका की शादी से किसी भी तरह से कनेक्‍टेड नहीं है। 

Priyanka chopra and nick jonas viral wedding video on social media

वीडियो में क्‍या है 

इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्रियंका चोपड़ा डोली में बैठ कर मंडप पर पहुंचती हैं और पहुंचते ही पंडित को डांट लगाना शुरू कर देती हैं कि वह काम सही से नहीं कर रहे। इसके बाद वह मंडप की सजावट को देख कर नराज होती हैं कि यह उनके मन मुताबिक नहीं है। इस दौरान वह उम्‍मेद भवन पैलेस का भी नाम लेती हैं। वह कहती हैं कि पूरे उम्‍मेद भवन को फ्रेश फूलों से सजाया गया है मगर उनका शादी का मंडप मुरझाए हुए फूलों से सजा है। इसके बाद वह माईक पर सभी को कहती हैं कि यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा दिन है  और वह इस दिन को बहुत ही अच्‍छे से सेलिब्रेट करना चाहती हैं और जो वो कर रही हैं वह उनकी महज एक एक्‍ट है। प्रियंका के पीछे एक बोर्ड पर ‘पीस का स्‍वयंवर’ लिखा हुआ है। इसकी झलक ही बताती है कि यह उनकी शादी से जुड़ी एक्टिविटी नहीं है बल्कि किसी दूसरे ईवेंट की क्लिप है।

Read More: Priyanka-Nick sangeet: नीता अंबानी को बड़ी से ज्यादा प्यारी है छोटी बहू, प्रियंका के संगीत में कुछ इस अंदाज में दिखे दोनों

Priyanka chopra and nick jonas viral wedding video on social media
 

कब का है वीडियो 

इस वीडियो के आने पर सभी को लगा कि यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ा हुआ है मगर फिर इसे फेक वीडियो साबित करते हुए फेमस फोटोग्राफर विराल भयानी ने बताया है कि यह वीडियो एक अवॉर्ड फंक्‍शन कहा है जो 2003 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्‍शन में प्रियंका चोपड़ा ने एक एक्‍ट किया था जिसमे उनका स्‍वयंवर दिखाया गया था। इस स्‍वयंवर के लिए प्रियंका डोली में बैठ कर आईं थी और वह पूरी बारात लेकर पहुंची थीं। प्रियंका ने दुल्‍हन के आउटफिट भी पहन रखे थे। 

 Read More: Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्‍ट ने दिए हिंट्स

प्रियंका और निक की शादी के कार्यक्रम 

फिलहाल सच तो यह है कि प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को हो चुकी है और इससे संबंधित न तो कोई तस्‍वीर और वीडियो अब तक सोशल मीडिया में आया है। प्रियंका और निक की शादी के कार्यक्रम 29 नवंबर से ही शुरू हो गए थे। सबसे पहले मेहंदी और फिर 30 दिसंबर को संगीत का कार्यक्रम था। मेहंदी वाले दिन ही टीम ब्रइड और टीम ग्रूम के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया था। इसके बार 1 दिसंबर शाम को प्रियंका और निक जोनस की कैथोलिक रीति रिवाज से शादी कराई गई। इसके बाद 2 दिसंबर की रात दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और 3 दिसंबर की सुबह दोनों जोधपुर छोड़ मंबई के लिए रवाना हो गए। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।