परिणीति चोपड़ा को नहीं भाते डिनर डेट, फ्लार्स और चॉकलेट्स, उन्हें चाहिए ऐसी रिलेशनशिप

रिलेशनशिप को लेकर सबके पास अपनी डिमांड है। अपना पार्टनर चुनने के लिए हर इन्सान के पास अपनी लिस्ट और अपनी priorities है। अक्सर हमने सुना है कि लड़कियों को रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर, शॉपिंग, फ्लावर्स और चॉकलेट्स पसंद होते हैं लेकिन, कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं जिन्हें पाने पार्टनर से इनमें से कुछ नहीं चाहिए होता और ऐसी ही लड़कियों में शामिल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा।
परिणीति चोपड़ा ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि रिलेशनशिप को लेकर उनकी सोच बाकी लड़कियों से काफी अलग हैं। ऐसा नहीं ही हैं कि उनकी तरह लड़कियां नहीं सोचती मगर रिलेशनशिप को लेकर उनकी जो डिमांड है वैसी डिमांड बहुत कम लड़कियों को होती हैं। बता दें कि परिणीति की ये डिमांड लिस्ट बहुत लम्बी नहीं है, बहुत छोटी सी है मगर बहुत ख़ास है, आइये जानते हैं-
शादी के लिए टाइम ही नहीं है
सभी जानते हैं कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा अगले महीने शादी एक बंधन में बंधने वाली हैं और ऐसे में हमे परिणीति से भी उनके शादी का प्लान पूछा तो उन्होंने तुरंत कहा कि मेरे पास शादी एक लिए टाइम ही नहीं है। मैं मी-मी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) के लिए बहुत खुश हूँ। निक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और दीदी से बहुत प्यार करते हैं। रही मेरी बात तो मेरे इतने दोस्तों की शादी है कि मैं अपनी शादी फिक्स ही नहीं कर सकती। वैसे, तो अभी कोई लड़का ध्यान में नहीं है मगर, कोई हो भी तो स्लॉट ही नहीं है कि मैं शादी करूँ।
Read more : प्रियंका ने रात 3 बजे किया था परिणीति को कॉल जिसके बाद उनकी उड़ गई थी नींद
रियल और meaningful रिलेशनशिप चाहिए
परिणीति ने बताया कि वो रिलेशनशिप को लेकर बहुत ही अलग सोच रखती हैं। चॉकलेट्स या डिनर डेट्स, रोमांटिक कैंडल लाइट्स उन्हें बिलकुल अट्रैक्ट नहीं करतीं। यह सब बहुत ही Cliche है। परिणीति कहती है कि मैं रियल और meaningful रिलेशनशिप चाहती हूँ। ये फ्लावर्स देना वगेरह मुझे बहुत फेक लगता है। मैं चाहती हूँ कि मैं उस लड़के को रियल में जान पाऊं... डिनर डेट से अच्छा है कि हम आराम से पजामा पहने हुए घर पर टीवी देखें। मेरे सामने वो बिलकुल फेक न बने, अच्छे कपड़े, वेल trimmed beard... ये सब बस दिखावा है। मैं ‘रियल’ चीज़ों से अट्रैक्ट होती हूँ। लड़कों को लेकर मेरी इतनी सी लिस्ट है, बस!
परिणीति ने जाते जाते यह भी कहा कि वो नहीं जानती कि इस तरह रियल रहने वाली सोच क्या कोई लड़का भी रखता होगा या नहीं... मगर उनकी उम्मीद यही है कि दोनों की सोच मिले... जो बेहद जरूरी है।
Image Courtesy : Instagram (@parineetichopra)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।