देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की फैमिली हमेशा ही स्पॉटलाइट में रहती है। फिर चाहे कोई बड़ी बिजनेस डील हो, अंबानी हाउस में कोई बड़ा फंक्शन हो या फिर परिवार में किसी की शादी हो। अंबानी खानदान के लोग हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस परिवार की सबसे चर्चित सदस्य की बात की जाए तो वह नीता अंबानी हैं।
नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री में तो एक बड़े पद पर हैं ही साथ ही वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओनर भी हैं। इसके साथ ही नीता अंबानी हमेशा अपने बेहतरनी फैशन सेंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच अपनी अनोखी प्रेजेंस की बदौलत भी काफी चर्चा में रहती हैं।
मगर, नीता अंबानी जितना चर्चा में रहती हैं उतना ही उनकी मां पूर्णिमा दलाल दलाल और ममता दलाल मीडिया से दूर रहती हैं। हालाकि जब से आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी हुई है तब से ममता दलाल और पूर्णिमा दलाल दलाल को भी लोग पहचानने लगे हैं।
तो चलिए आज बात करते हैं नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल दलाल और बहन ममता दलाल के बारे में ।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ड्राइवर्स, मेड्स और बॉडीगार्ड्स की सैलिरी
गौरतबल है कि नीता अंबानी शादी से पहले एक मध्यमवर्गीय परिवर से थीं। वह एक स्कूल में टीचर की जॉब करती थीं। नीता क्लासिकल डांस में ट्रेंड थीं और एक शो के दौरान ही धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन की नीता अंबानी पर नजर पड़ी थी। उसी वक्त दोनों ने यह तय कर लिया था कि नीता को वह अपनी घर की बड़ी बहू बनाएंगे। धीरूभाई अंबानी ने खुद नीता के पिता जी को कॉल किया था कि वह अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के लिए उनकी बेटी नीता अंबानी का हाथ मांग रहे हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी इस शादी के लिए तैयार नहीं थीं।नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की ड्रीम वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें
उन्हें अंदाजा था कि अंबानी खानदान का फाइनैंशियल स्टेटस क्या है। नीता को इस बात का डर था कि इतने बड़े घर में शादी के बाद वह कहीं अपनी आइडिंटिटी न खो दें। इसी लिए उन्होंने मुकेशा अंबानी से शादी से पहले यह शर्त रखी थी कि वह अपनी जॉब नहीं छोड़ेंगी। वास्तव में नीता अंबानी ने शादी के बाद भी अपनी जॉब नहीं छोड़ी और वही टीचिंग करती रहीं। नीता अंबानी की ही तरह उनकी बहन ममता दलाल भी टीचर हैं। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाती हैं।नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर एनटीलिया की ये अनदेखी तस्वीरें
आपको बता दें कि ममता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और सचिन तेंदूलकर के बच्चों की भी टीचर रह चुकी हैं। एक मीडिया हाउस को दिन इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘बेशक मैंने सेलिब्रिटीज के बच्चों को पढ़ाया है मगर, मेरे लिए सारे बच्चे एक जैसे हैं। वैसे मैं केवल स्कूल में ही नहीं पढ़ानी बल्कि बच्चों के लिए वर्कशॉप और कैम्प भी ऑर्गेनाइज करती हूं।’
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 बड़े कारणों की वजह से टीना अंबानी से ज्यादा फेमस हैं नीता अंबानी
वर्क फ्रंट के अलावा ममता दलाल अपनी मां पूर्णिमा दलाल दलाल के साथ ही ज्यादातर नजर आती हैं। वह अंबानी परिवार के हर फंक्शन में होती हैं। कई बार तो उन्हें देख कर लोग धोखा खा जाते हैं कि वह कहीं नीता अंबानी तो नहीं। ममता नीता की छोटी बहन हैं और लुक्स में एकदम नीता अंबानी की ही तरह है। वैसे नीता अंबानी की तरह ममता को स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं है। वह अंबानी खानदान के फंक्शन में ही नजर आती हैं।नीता अंबानी की होने वाली ‘छोटी बहू’ राधिका मर्चेंट के इन 4 लेहंगा डिजाइंस से लें टिप्स
नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल भी आपको अंबानी फैमिली के हर फंक्शन में दिख जाएंगी। नीता अंबानी अपनी मां से बहुत जुड़ी हैं। नीता अंबानी अगर आपने एक साइड अपनी सास कोकिलाबेन को रखती हैं तो उनकी दूसरी तरफ उनकी मां पूर्णिमा दलाल दलाल होती हैं। पूर्णिमा दलाल दलाल को अंबानी हाउस के हर धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने देखा गया है। वह कई वीडियो में नजर आ चुकी हैं। नीता अंबानी भी पूरी तरह से अपनी मां पूर्णिमा दलाल की तरह ही लगती हैं। पूर्णिमा दलाल के बारे में मीडिया को ज्यादा जानकारी नहीं है। मगर, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी के बाद से पूर्णिमा दलाल को अंबानी हाउस के हर फंक्शन में देखा गया है।
तो यह थी नीता अंबानी के मां के परिवार की पूरी जानकारी।यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।