बॉलीवुड ड्रग मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB का छापा

बॉलीवुड के ड्रग मामले में 21 नवंबर, शनिवार को सुप्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के अंधेरी, मुंबई स्थित घर में NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने छपा मारा। उनके पूरे घर की छानबीन की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार NCB भारती के घर की पूरी तरह तलाशी ले रही है।
आपको बता दें इससे पहले दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स से NCB की टीम पूंछताछ कर चुकी है। बॉलीवुड से जुड़े बड़े नामों के आवासों पर छापे की एक श्रृंखला में भारती और हर्ष के घर में छापा एक नवीनतम मामला है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में एजेंसी ने छापा मारा था।
इसे जरूर पढ़ें: Sushant Singh Rajput Suicide: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर मौत को गले लगाया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आधिकारिक संचार प्राप्त करने के बाद बॉलीवुड में लोगों द्वारा ड्रग्स के सेवन और कब्जे की जांच शुरू की गयी थी। जिसमें ड्रग्स की खपत, खरीद, उपयोग और परिवहन से संबंधित विभिन्न चैट शामिल थीं।
सुशांत राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ब्यूरो द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।