Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

अब मध्यप्रदेश सरकार ने दिया विधवा महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, दोबारा शादी करने पर देगी 2 लाख रुपये

मध्यप्रदेश सरकार विधवा महिलाओं के लिए एक नया तोहफा लेकर आई है। इससे हर साल 1000 विधवा महिलाओं को इसका फायदा होगा। 
Updated:- 2017-10-10, 16:24 IST
MP govt. widow remarriage big x

मध्यप्रदेश सरकार विधवाओं के लिए एक नया तोहफा लेकर आई है। अगर अब कोई विधवा दोबारा शादी करती है तो उसे मध्यप्रदेश सरकार 2 लाख रुपये की देगी। लेकिन इसकी एक शर्त है। इस योजना के अनुसार उसी शख्स को दो लाख रुपए दिए जाएंगे जो 45 साल से कम उम्र की विधवा महिला से विवाह करेगा। दरअसल इन दिनों राज्य सरकार का सामाजिक न्याय विभाग विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को बढ़ावा देना का काम कर रहा है। 

इस तरह की पहली योजना

विधवा महिलाओं के लिए चलाई गई ये इस तरह की देश की पहली योजना है। इस योजना के लिए राज्य सरकार हर साल 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि विधवा पुनर्विवाह की इस योजना के प्रस्ताव को जल्द ही वित्त विभाग को भेज दिया जाएगा। फिलहाल इसे पहले कैबिनेट में पेश किया जाएगा। भविष्य में इस योजना का कोई दुरुपयोग ना हो इस कारण इसमें कुछ प्रावधान भी रखे गए हैं। इसके तहत जो इंसान किसी विधवा महिला से शादी करेगा उसकी यह पहली शादी होनी चाहिए। फिर दोनों को जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर अपनी इस शादी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा दिया गया कोई एक सबूत भी पेश करना होगा।

हर साल 1000 विधवा महिलाओं को होगा फायदा

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि हर साल इस योजना से लगभग 1000 विधवा महिलाएं फिर से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगी। अगर ये योजना सफल होती है तो विधवा महिलाओं के लिए एक नई किरण दिखा सकती है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।