सोनाली फोगाट से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले इन स्टार्स की हुई अचानक मृत्यु

Bigg Boss: रिएलिटी शो बिग बॉस को देखना लोग बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि पहले सीजन से शुरू हुआ यह शो आज 16वें सीजन तक पहुंच गया है। बिग बॉस के घर में मौजूद कुछ कंटेस्टेंट शो के बाद भी लाइमलाइट में रहते हैं। साथ ही कुछ घरवालें ऐसे भी हैं जो शो के बाद लोगों को हैरान कर देते हैं।
जी हां, इसी साल बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट की मृत्यु हुई थी। इस खबर ने पूरे भारत को हैरान कर दिया था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कईकंटेस्टेंटकी अचानक मृत्यु ने लोगों को हैरान कर दिया था। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
सोनाली फोगाट
एक्ट्रेस और पॉलिटिक्स सोनाली फोगाट की इसी साल अगस्त महीने में मौत हुई है। उनकी अचानक हुई मृत्यु से ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि परिवार वालों को भी हैरान कर दिया था।
मामले की जांच के दौरान सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि सोनाली का मर्डर हुआ है। सोनाली बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा रही थीं जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी थी।
इसे भी पढ़ेंःये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल
सिद्धार्थ शुक्ला

बालिका वधु शोऔर हम्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में काम करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस सीजन को जीता भी था। हालांकि शो के 2 साल बाद अचानक उनकी मृत्यु की खबर सुनने को मिली जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इस दौरान उनकी दोस्त शहनाज कौर गिल भी बहुत बुरे हाल में दिखी थीं।
प्रत्युषा बनर्जी
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्रत्युषा बनर्जी भी बालिका वधु शो में काम कर चुकी हैं। उनकी मृत्यु की खबर भी अचानक सुनने को मिली थी।
इसे भी पढ़ेंःकेवल बिग बॉस 16 में ही नहीं, शो में पहले भी बन चुके हैं कई लव ट्रायंगल
स्वामी ओम
View this post on Instagram
बिग बॉस के शो के दौरान आपने स्वामी ओम की अजब-गजब बाते तो सुनी होंगी। स्वामी ओम की भी कोविड के दौरान अचानक मृत्यु की खबर सामने आई थी जिसे सुन विश्वास करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था।
तो ये थे कुछ ऐसे कंटेस्टेंट जिनकी एक दम से मृत्यु हो जाने की वजह से फैंस हैरान रह गए थे। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन मे जरूर बताएँगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram, Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।