Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:14 AM IST

Sonali Phogat Death: मामले में आया नया मोड़, गोवा पुलिस ने लिया ये एक्शन

Sonali Phogat Death: एक्ट्रेस सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-26, 14:54 IST
sonali phogat is no more

Sonali Phogat Death: एक्ट्रेस और पालिटिशन सोनाली फोगाट अब इस दुनिया में नहीं हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मृत्यु एक रची रचाई साजिश है। सोनाली ने सोमवार रात अंतिम सांसें ली। इस खबर से उनके फैंस और फ्रेंड्स बहुत दुखी हैं।

बता दें कि उन्होंने साल 2006 में एंकरिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी भी ज्वाइन की। बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां लूटी थीं।

कैसे हुआ निधन

sonali phogat death at the age of

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली का मर्डर हुआ है। उनके शरीर पर 4 से 5 चोट के निशान मिले हैं। वहीं गोवा पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर दिया है।

इसे भी पढ़ेंःइस अरब देश में महिलाओं के लिए हैं ऐसे अजीब नियम

नवीन जयहिंद ने दी जानकारी

नवीन जयहिंद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सोनाली फोगाट की आकस्मिक मौत होना दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को टैग करके जांच की मांग भी की है।

उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जी से जांच की मांग है। लोग कह रहे है ये मौत संदिग्ध है, रहस्यमयी है। इसकी सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जाए। नवीन ने लिखा एम्स में पोस्टमार्टम होना चाहिए क्योंकि लोगों को सोनाली की मौत पर संदेह है जांच का आदेश दो सीएम जी।

2 आरोपी गिरफ्तार

सोनाली फोगाट के हत्या के आरोप में गोवा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक का नामसुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी है। सुधीर सांगवान सोनाली का पीए है।

इसे भी पढ़ेंःअब शादीशुदा महिलाएं भी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में ले सकेंगी हिस्सा

जानिए सोनाली के बारे में

View this post on Instagram

A post shared by Sonaliiphogat (@sonali_phogat_official)

सोनाली फोगाट का जन्म 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। वहीं उनकी क्वालिफिकेशन की बात करें तो वह ग्रेजुएट हैं। सोनाली की एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति की संदिग्ध मृत्यु हुई थी। ( देखिए जुहू स्थित कृति सेनन का घर)

कई बार विवादों से घिर चुकी हैं सोनाली

  • सोनाली फोगाट कई बार विवादों से घिर चुकी हैं। उन्हें बालसमंद में मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को थप्पड़ और चप्पल से मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
  • 2016 में सोनाली के पति की संदिग्ध मृत्यु थी। इस वजह से भी वह लंबे समय कर चर्चा में रही थीं।
  • वह किसान आंदोलन के दौरान भी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती थीं।
  • इसके अलावा भी सोनाली कई बार विवादों से घिर चुकी हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:gulamrasul.ansari.750/Instagram,Sonali Phogat/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।