तेज-तर्रार नेता थे मुलायम सिंह यादव, बेटों सहित बहुएं भी हैं बेहद होनहार

Mulayam Singh Yadav Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-10, 11:54 IST
mulayam singh yadav daughter in law aparna

Mulayam Singh Yadav Death:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है। 82 वर्षीय मुलायम सिंह 22 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। यह खबर उनके पूरे परिवार, समाजवादी पार्टी और चाहने वालो के लिए बहुत दुखद है।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ही नहीं बल्कि उनकी दोनों बहू भी लोगों के बीच एक जाना माना चेहरा हैं। फिर चाहे उनकी पालिटिक्स लाइफ हो या पर्सनल, वह हमेशा सुर्खियों में भी रहती हैं। चलिए जानते हैं उनकी बहू अपर्णा और डिंपल यादव के बारे में।

पूर्व सांसद हैं डिंपल यादव

dimple yadav

डिंपल यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव की पत्नी और परिवार की बड़ी बहू हैं। उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सपा के लिए ग्राउंड पर आकर खूब मेहनत की थी।

बता दें कि डिंपल यादव कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुकी हैं। 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' पुस्तक के मुताबिक अखिलेश और डिंपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलती है कितनी सैलरी?

भाजपा नेता हैं अपर्णा यादव

aparna yadav

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव हमेशा सुर्खियों मे रहती हैं। कारण है उनका भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करना। उनसे इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंनेबताया था कि वह हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित थीं। अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की थी।

डिंपल और अपर्णा यादव पढ़ाई में भी हैं आगे

  • डिंपल यादव का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने पुणे, बठिंडा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल सेशिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से व्यवसाय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
  • अपर्णा यादव ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीति में यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है। वह ठुमरी की कला में बहुत माहिर हैं।

निधन पर पीएम मोदी ने भी प्रकट किया दुख

मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख प्रकट करते हुए लिखा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंहयादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

इसे भी पढ़ेंःराबड़ी का हुआ था बाल विवाह, उम्र में लालू से 11 वर्ष हैं छोटी

उम्मीद है आपको मुलायम सिंह यादव के दोनों बहू अपर्णा और डिपंल के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।