Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

सिंगल मॉम हैं तो जीवन में तनाव नहीं, बल्कि इन तरीकों को अपनाएं

अगर आप एक सिंगल मदर हैं और अत्यधिक तनाव के कारण परेशान रहने लगी हैं तो ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने भीतर छिपे तनाव को अलविदा कह सकती हैं।
Updated:- 2020-12-11, 12:46 IST
single mom main

एक सिंगल मदर होना यकीनन बेहद चैलेंजिंग है। ऐसे में स्त्री को अकेले ही ना सिर्फ बच्चों की परवरिश करनी होती है और उन्हें अच्छे संस्कार देने होते हैं, बल्कि फाइनेंशियल स्तर पर भी उसे सबकुछ अकेले ही मैनेज करना होता है। ऐसे में एक स्त्री के लिए सबकुछ हैंडल करना कई बार बेहद तनावभरा हो सकता है। किसी का साथ या मदद ना होने के कारण कई बार स्त्री मन ही मन काफी परेशान हो जाती है। यहां सबसे मुश्किल स्थिति यह होती है कि वह किसी से भी अपनी परेशानी शेयर नहीं कर पाती, जिससे उनके मन में तनाव का स्तर हर गुजरते दिन के साथ बढ़ने लगता है। आखिरी में एक समय ऐसा भी आता है, जब वह पूरी तरह Drain Out हो जाती है। अगर आप भी एक सिंगल मदर हैं और Drain Out होने से बचना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके मन के तनाव को दूर करके रिलैक्स करने में मदद करेंगे-

लें थोड़ा ब्रेक

 single mom inside

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि एक सिंगल मदर होने के नाते घर व बच्चों की सभी फाइनेंशियल जिम्मेदारी आप पर हैं। ऐसे में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत होती है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप काम के बीच में खुद को ब्रेक ना दें। ब्रेक देने से मन शांत होता है और काम का तनाव भी हावी नहीं होता। इसलिए, काम के बीच में 10-15 मिनट का ब्रेक जरूर लें। आप ब्रेक में आप मैसेजेस का रिप्लाई कर सकती हैं या फिर एक पावर नैप भी लिया जा सकता है। यह नैप आपको फिर से ऊर्जावान बनाने में मदद करेगा।

इसे जरूर पढ़ें: श्लोका मेहता से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, 2020 में माता-पिता बने ये सितारे

जरूर बनाएं रूटीन

 single mom inside

अगर आप सच में चाहती है कि आपको बेवजह का तनाव ना हो तो ऐसे में आपको एक रूटीन तय करना चाहिए। जिससे आप ऑफिस वर्क से लेकर कुकिंग व घर के काम, बच्चों की पढ़ाई व उनके साथ दिए जाने वाले क्वालिटी टाइम को जरूर शामिल करें। जब हर चीज के लिए पहले से एक समय सुनिश्चित होगा तो इससे आपको दिन के अंत तक बेवजह का तनाव परेशान नहीं करेगा।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं ओडिशा के इस गांव के बारे में, जहां नहीं है दहेज़ लेने की प्रथा

खुद को करें पैम्पर

 single mom inside

एक सिंगल मदर के लिए दुनिया में सबसे पहले और जरूरी उसके बच्चे ही होते हैं। यकीनन, आपको बच्चों का भली-भांति ख्याल रखना है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप खुद का ख्याल रखना छोड़ दें। कोशिश करें कि आप दिन का कुछ वक्त खुद को डेडीकेट करें। जिसमें आप किताब पढ़ने से लेकर वॉक करने, खुद को पैम्पर करने या फिर एक अच्छी स्लीप ले सकती हैं। इस तरह की एक्टिविटीज आपको जिन्दगी की भाग-दौड़ में रिलैक्स महसूस करवाती हैं। (weight और stress का कारण घर में मौजूद ये चीजें तो नहीं)

 

अकेले बिताएं समय

 single mom inside

यह भी एक तरीका है तनाव मैनेज करने का। भले ही आप बच्चों से कितना भी प्यार करती हैं या फिर उनकी केयर करती हैं, लेकिन यह जरूरी है कि आप खुद के लिए मी टाइम जरूर निकालें। जिसमें आप सिर्फ और सिर्फ खुद के साथ वक्त बिताएं। इस दौरान ऑफिस के कामों से लेकर घर के खर्चों की टेंशन को दूर रखें और सिर्फ कुछ ऐसा करें, जिससे आपको खुशी मिलती हो।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।