जानते हैं दुनिया की कुछ मशहूर पेंटिंग्स के बारे में

आपसे कोई पूछे की क्या आप विश्व के कुछ मशहूर पेंटिंग्स के बारे में जानते हैं? तो आप बिना सोचे समझे उत्तर दे सकते हैं, क्यूंकि आज इस लेख में हम आपको दुनिया की कुछ मशहूर पेंटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पेंटिंग्स के बारे में बताने से पहले आपको ये भी बताना ज़रूरी है कि ये दशकों पहले बनी ये पेंटिंग्स आज भी किसी हीरे-मोती की कीमत से कम नहीं है। इनमें से कई पेंटिंग्स आज भी आर्ट गैलरी में आपको मौजूद मिल जायेंगे। तो बिना देर किए हुए चलिए प्रारंभ करते हैं इस सफर को और जानते हैं इन प्रसिद्ध पेंटिंग्स के बारे में-
मोना लीज़ा

इस पेंटिंग को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध, महंगी और रहस्यमयी पेंटिंग बोला जाता है। कहा जाता है इस पेंटिंग को मशहूर पेंटिंग कलाकार लिओनार्दो दा विंची ने 1503 से 1514 के बीच बनाई थी, जो आज भी सबसे फेमस तस्वीर है। इस पेंटिंग के बारे में ये भी बोला जाता है कि आज भी ये फ्रांस के लूविरे संग्रहालय में रखी हुई है। ये भी कहा जाता है की इस तस्वीर को एक खास किस्म के शीशे के पीछे रखी गई है।
इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि दो-दो राजधानियां हैं भारत के इन राज्यों की
द arnolfini मैरेज

कहा जाता है कि इस पेंटिंग को वर्ष 1434 में नीदरलैंड के चित्रकार johan van isaac द्वारा बनाया गया था। इस पेंटिंग को आज भी संभाल के रखा गया है। अपने ज़माने में सबसे प्रसिद्ध और सबसे चर्चित पेंटिंग्स में से एक था ये पेंटिंग। इस पेंटिंग को पश्चिम कला का एक बेजोड़ नमूना माना जाता है। कहा जाता है इस पेंटिंग को साल 1842 में लंदन की नेशनल गैलरी द्वारा खरीद लिया गया। (लंदन के परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन)
द बर्थ ऑफ वीनस

इस पेंटिंग को विश्व विख्यात पेंटिंग माना जाता है। कहा जाता है इस पेंटिंग को इटली के महान चित्रकार sandro bottticelli ने वर्ष 1486 में बनाया था। यूरोपियन देशों के निवासी द बर्थ ऑफ वीनस का मलतब 'शुक्र का जन्म' भी बोलते हैं। कहा जाता है इसे आज भी इटली के एक संग्रहालय रखा गया है। इसे सबसे पवित्र पेंटिंग भी बोला जाता है।
इसे भी पढ़ें: आप कितना जानते हैं भारत की इन मशहूर पेंटिंग्स के बारे में
गर्निका तस्वीर

इस चित्र को दुनिया के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक पाब्लो पिकासो द्वारा बनाया था। कहा जाता है की जब जर्मनी और इटली के बीच लड़ाई चल रही थी तब इस पेंटिंग को लेकर काफी चर्चा थी। अगर आप गौर से इस तस्वीर में देखेंगे तो आपको उस समय के युद्ध की परिदृश्य आपको इस चित्र में बखूबी नज़र आएगी। (रोम में ऐतिहासिक इमारत)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।