करीना कपूर के ‘वॉट्सऐप ग्रुप’ की सीक्रेट बातें हुई रिवील

करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग बॉलीवुड में फेमस है। यह गैंग साथ में मस्‍ती करती है, पार्टी करती है, फैशन शो में हिस्‍सा लेती है और वॉट्सऐप ग्रुप पर बहुत सारी सीक्रेट बातें करती है, जो हालही में करीना ने रिवील भी किया है। 
Updated:- 2019-01-15, 15:51 IST
Kareena kapoor revealed secrets of her whatsapp group

वॉट्सऐप, इस नाम से हर कोई वाकिफ है। सोशल मीडिया पर यह एक बड़ा प्‍लैटफॉर्म है अपनों से जुड़ने के लिए। शायद ही कोई होगा जो इसका इस्‍तेमाल नहीं करता होगा। आम लोगों में तो यह पॉपुलर है ही साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी वॉट्सऐप का बहुत इस्‍तेमाल करते हैं।

खासतौर पर करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग का तो एक फेमस वॉट्सऐप ग्रुप भी है। इस ग्रुप का नाम है ‘गट्स’ इस ग्रुप में वह अपनी गर्ल गैंग से क्‍या बातें करती हैं इस बात का खुलासा उन्‍होंने अपने रेडियो चैट शो ‘वॉट वुमन वॉन्‍ट’ में किया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि करीना अपनी गर्ल से क्‍या बातें करती हैं। 

Read More: करीना कपूर के शो में आईं उनकी बेस्‍ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा, फीमेल फ्रेंडशिप पर बोलीं ये बातें

Kareena kapoor revealed secrets of her whatsapp group

होती हैं स्‍टाइल की बातें 

करीना के वॉट्स ऐप ग्रुप का नाम है ‘गट्स’ इस ग्रुप में करीना के दोस्‍त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, सोनम कपूर, रेहा कपूर, करिश्‍मा कपूर शामिल हैं। यह सभी दोस्‍त आपस में दूसरों के पहने गए कपड़ों और स्‍टाइल पर चर्चा होती है। करीना ने अपने रेडियो चैट शो ‘वॉट वुमन वॉन्‍ट’ में इस बात का जिक्र भी किया था कि वह इस ग्रुप में कितनी एक्टिव हैं। इस ग्रुप में करीना और उनकी गर्ल गैंग एक दूसरे से स्‍टाइल टिप्‍स भी लेते हैं और तरह-तरह के आउटफिट्स पहन कर अपनी तस्‍वीरों को पोस्‍ट करते हैं।

Read More: सनी लियोने ने करीना कपूर के शो ‘व्‍हॉट वुमन वॉन्‍ट’ में खोले दिल के कई राज

करीना ने बताया था, ‘ग्रुप में हम एक दूसरे को यह पूछना चाहते हैं कि क्‍या आप में इस आउटफिट या स्‍टाइल को कैरी करने के गट्स हैं। इस बहाने हमें दोस्‍तों से स्‍टाइल टिप्‍स भी मिल जाते हैं।’ गौरतलब है कि करीना बॉलीवुड में टॉप फैशनेबल एक्‍ट्रेसेस में शुमार हैं। इसके साथ ही सोनम, मलाइका, करिश्‍मा और अमृता भी बेहद फैशनेबल एक्‍ट्रेसेस हैं। 

Kareena kapoor revealed secrets of her whatsapp group

फोटो करती हैं शेयर 

करीना और उनकी गर्ल गैंग इस ग्रुप में अपनी और दूसरों की तस्‍वीरें पोस्‍ट करती हैं और उनके स्‍टाइल और आउटफिट पर चर्चा करती हैं। स्‍टाइल और आउटफिट अच्‍छा है या बुरा यह ग्रुप में सभी लोग आपस में मिल कर तय करते हैं। स्‍टाइल अच्‍छा नहीं होता है तो उसे कैसे इंप्रूव किया जा सकता है और अगर स्‍टाइल अच्‍छा है तो उसे खुद पर कैसे लागू किया जा सकता है। इस पर सभी दोस्‍त आपस में चर्चा करते हैं। 

Kareena kapoor revealed secrets of her whatsapp group

 

करण जौहर भी हैं ग्रुप के मैंबर 

फिल्‍म मेकर करण जौहर भी इस ग्रुप का हिस्‍सा हैं। हालाकि इस ग्रुप में केवल फीमेल्‍स को ही एंट्री हैं मगर, स्‍टाइल के मामले में करण की अच्‍छी समझ का ध्‍यान में रखते हुए उन्‍हें भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है। करण भी एक शो में इंटरव्‍यू के दौरान बता चुके हैं कि इस ग्रुप में होने से उन्‍हें काफी फायदा मिल रहा है और वह नए ट्रेंड्स और स्‍टाइल्‍स से हमेशा अपडेट रहते हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।