herzindagi

राशि के अनुसार कौन से मंत्रों का जाप करने से हासिल होगी कामयाबी, रिद्धि बहल से जानिए

मंत्रों के जाप से मिलती है पॉजिटिव एनर्जी। एस्ट्रोलॉजर रिद्धि बहल से राशि के अनुसार जानिए कि किस मंत्र का उच्चारण करने से आपको होगा विशेष लाभ। 

Saudamini Pandey

Updated:- 2019-07-22, 19:37 IST

महिलाएं अक्सर पूजा करते हुए कई तरह के मंत्रों का जाप करती हैं। गायत्री मंत्र का जाप आमतौर पर सभी महिलाएं करती हैं। इसके अलावा भी प्रार्थना करते हुए कई तरह के मंत्रों का जाप किया जाता है। मंत्रों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। मंत्र पॉजिटिव एनर्जी देते हैं। मंत्र का उच्चारण हमें ऊर्जा से भर देता है, इससे हम हर तरह की समस्याओं से बेहतर तरीके से डील कर पाते हैं। मंत्र का जाप करने से हमारा तन-मन स्वस्थ रहता है और हम कॉन्फिडेंट फील करते हैं।

मंत्रों के उच्चारण से मिलती है शक्ति

रिद्धि बहल ने इस वीडियो के जरिए महिलाओं को उनकी राशि के अनुसार मंत्रों का उच्चारण करने की सलाह दी है। रिद्धि बहल का मानना है कि मंत्र उच्चारण करना बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्रों को बोलकर ही वास्तविक लाभ उठाया जा सकता है। मंत्रों का जाप करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद इनका उच्चारण ना करें। इन मंत्रों का उच्चारण करते हुए मुंह जूठा नहीं होना चाहिए। अच्छा ये होगा कि आप सुबह स्नान करके मंत्रों का जाप करें या फिर मंत्रोच्चारण से पहले मुंह धो लें।

फोकस बनाने में मिलती है मदद

इस दिलचस्प वीडियो में रिद्धि बहल ने महिलाओं को जिन मंत्रों का उच्चारण करने की सलाह दी है, उससे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगी और पॉजिटिव रहेंगी। इन मंत्रों को जानने के लिए आप भी यह वीडियो जरूर देखें और इसका फायदा उठाएं।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।