Isha Ambani In-Laws: जानें ईशा अंबानी के ससुराल वालों के बारे में

ईशा अंबानी की ससुराल में है कौन-कौन और किसका कितना है नाम। आइए हम आपको बताते हैं दिलचस्प बातें। 
Updated:- 2019-09-20, 15:07 IST
isha ambani wordrobe fashion details

जब बात अंबानी खानदान की होती हैं नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी की लाइफ के इर्द गिर्द घूमती है। हम मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार के बारे में लगभग हर बात जानते हैं मगर, अब अंबानी फैमिला का जुड़ाव दो और फैमिलीज से हो चुका है। जब से आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी हुई है तब से मेहता फैमिली और पिरामल फैमिली भी अब अंबानी परिवार का एक हिस्सा बन चुकी है। हम आपको पहले ही श्लोका मेहता के परिवार से मिलवा चुके हैं और अब हम आपको ईशा अंबानी की ससुराल वालों से मिलवाएंगे। अंबानी परिवार बेशक भारत का सबसे नामचीन परिवार हो मगर, ईशा अंबानी के ससुराल वाले भी देश की चर्चित परिवारों में से एक हैं। खासतौर पर राजस्थान में पिरामल्स का बहुत नाम है। प्रॉपर्टी की बात करें तो राजस्थान के झुंझुनू जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलिया और पैलेस तक है। चलिए अब हम आपको मिलवाते हैं ईशा अंबानी के ससुराल के हर एक सदस्य से। 

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 बड़े कारणों की वजह से टीना अंबानी से ज्यादा फेमस हैं नीता अंबानी

isha ambani with her mother in law

ईशा अंबानी की सास स्वाति पिरामल 

ईशा अंबानी की सास स्वाति पिरामल साइंटेस्ट और इंडर्स्टिलिस्ट हैं। वह मुंबई के गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की फाउंडर भी हैं। वर्ष 2012 में उन्हें इंडिया का हाइएस्ट सिविलियन अवॉर्ड पद्मश्री मिला था। आपको बता दें कि स्वाति पिरामल बहुत ही एजुकेटेड महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से मेडिकल की डिग्री ली है और हॉवर्ड स्कूल से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स किया है। शादी के बाद से वह पिरामल ग्रुप के वेंचर्स को ही संभाल रही हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के 3 पार्टी मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय

ईशा अंबानी की नंद नंदिनी पिरामल 

ईशा अंबानी के ससुराल में उनकी एक नंद भी है। ईशा की नंद का नाम नंदिनी है। नंदिनी अने भाई आनंद से छोटी हैं। नंदिनी की शादी आनंद से पहले ही हो गई थी। उन्होंने पिरामल ग्रुप में ही काम करने पीटर डी.यंग से शादी की थी। आज भी पीटर पिरामल ग्रुप से ही जुड़े हुए हैं। नंदिनी अपनी मां की ही तरह बहुत पढ़ी लिखी हैं। नंदिनी ने ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से बीए और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। नंदिनी बेहद प्रोफेशनल हैं और वह पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार और एचआर ऑपरेशन संभालती हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की ड्रीम वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें

honeymoon of isha ambani

आपको बता दें नंदिनी बेहद प्राइवेट पर्सन हैं और वह मीडिया से दूरी बना कर रखना ही पसंद करती हैं। उन्हें ज्यादा लाइमलाइट में आना अच्छा नहीं लगता है। इतना ही नहींपिरामल हेल्थकेर की अबॉट के साथ जो डील हुई थी उसमें नंदिनी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाइ्र थीं।

 

नंदिनी को वर्ष 2014 में यंग ग्लोबल लीडर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह अपने पति पीटर के साथ पिरामल क्रिटिकल केयर संभाल रही हैं और इस कंपनी की वह सीईओ हैं। इसके साथ ही वह पिरामल फार्मा के ऑपरेटिंग बोर्ड की मेंबर भी हैं। ईशा अंबानी के ब्राइडल मेकअप से लें टिप्स और बन जाएं खूबसूरत ब्राइड

ईशा अंबानी के ससुर 

ईशा अंबानी के ससुर का नाम अजय पिरामल है। अजय जब 22 वर्ष के थे तब ही उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस को संभाल लिया था। राजस्थान के झुंझुनू जिले के बागर में अजय की बहुत प्रॉपर्टी है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर एनटीलिया की ये अनदेखी तस्वीरें 

 

अजय पिरामल ग्रुप के चेयरमेन, श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन हैं। वह आईआईटी इंदौर के भी चेयरमेन रह चुके हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।