herzindagi
Do you know about Rekha

मां की जुए की लत से बर्बादी की कगार पर आ गया था रेखा का परिवार, जानें किस्सा

एक जमाने में रेखा को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-12-08, 07:00 IST

रेखा से जुड़ें आपने कई किस्से सुने होंगे। बता दे कि रेखा की फिल्मी लाइफ कंट्रोवर्सी से भरी रही हैं तो वहीं रेखा का बचपन भी कुछ खान नहीं था। रेखा की मां को शराब का लत था इसके कारण रेखा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेखा से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने वाले हैं।

रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अक्सर किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। रेखा भले अब फिल्मों से दूर है लेकिन वह कई रियलिटी शो और अवार्ड फंक्शन में नजर आते रहती हैं। एक जमाने में रेखा के एक लुक को देखने के लिए दर्शक बेताब रहते थे। रेखा के बचपन से जुड़े कई किस्से है जिसे शायद ही कोई जानता होगा।

यासीन उस्मान ने अपनी किताब में रेखा के बचपन के बारे में किया है खुलासा

interesting facts about rekha

रेखा जब 14 साल की थीं तभी से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मशहूर लेखक यासीन उस्मान के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यासीन उस्मान ने रेखा के ऊपर एक किताब लिखी है। इस किताब का नाम 'रेखा कैसी पहेली जिंदगानी' है। इस किताब में रेखा से जुड़े कई किस्से हैं। रेखा के बारे में कई चीजें इस किताब में है। रेखा के पिता की बात करें तो रेखा के पिता जेमिनी गणेशन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे।

इसे भी पढ़ें: रेखा की जिंदगी के 3 रहस्‍य, जो हैं आज भी अनसुलझे

रेखा की मां तमिल फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं

वहीं बात रेखा की मां पुष्पावली की करे तो पुष्पावली तेलुगु फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेसन साउथ के सुपरस्टार थे। पुष्पावली, जेमिनी गणेसन की तीसरी पत्नी थीं। रेखा और पुष्पावली के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। वहीं पुष्पावली ने अपनी बेटियों को नहीं स्वीकारा था। कुछ ही समय बाद पुष्पावली ने साउथ एक्ट्रेस सावित्री से शादी कर ली।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:Throwback: रेखा को जबरदस्‍ती बनाया गया था एक्‍ट्रेस, न चाहते हुए भी करनी पड़ी थी एक्टिंग

शराब की लत ने रेखा का घर बर्बाद कर दिया था

ऐसे में रेखा की मां को जब पता चला कि जेमिनी गणेसन ने शादी कर ली है तो वह इसे बरदास नहीं कर पाई। इसके बाद ही पुष्पावली को शराब और घोड़ों पर पैसा लगाने की आदत हो गई। उनकी इस आदत ने उन्हें पूरे तरीके से कंगाल कर दिया था। इस दौरान रेखा काफी छोटी थी। इसके बाद भी रेखा की मां ने रेखा को काम करने के लिए मजबूर किया। कई बार सेट पर ना जाने के कारण रेखा को मार भी पड़ता था। रेखा ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि- वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।