क्या आप भी अपनी पुरानी नौकरी से हो गई है परेशान? बॅास को देना चाहती है रेजिग्नेशन लेटर तो लेटर लिखने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखें। ऐसा करने से आपको नौकरी छोड़ने वक्त ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कई बार हम नौकरी छोड़ने वक्त सही तरीके से रेजिग्नेशन लेटर नहीं लिखते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।
ऐसे में आपको जाते वक्त भी अपने कंपनी के HR से काफी सुनना पड़ सकता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेजिग्नेशन लेटर लिखने का सही तरीका सीखाने वाले हैं। अभी से जान ले रेजिग्नेशन लेटर कैसे लिखते हैं।
अपने रेजिग्नेशन लेटर पर दिनांक लिखना काफी ज्यादा जरूर होता है। अगर आप दिनांक नहीं लिखते हैं तो बाद में आप यह बात नहीं कह पाएंगे कि आपने किस दिन रेजिग्नेशन लेटर दिया था। ऐसे में दिनांक लिखना न भूलें।
कंपनी में कई सारे लोग काम करते हैं साथ ही कई अलग- अलग विभाग भी होते है। ऐसे में आपको अपना सही से परिचय लिखना होगा। जैसे कि- आप किस पोस्ट पर काम करती है। साथ ही आपका नाम, आप कहा से है। किस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। कंपनी का जिप कोड आपको लिखना जरूरी हैं।
इसे जरूर पढ़ें:प्राइवेट नौकरी वालों को नोटिस पीरियड के बारे में जरूर जान लेने चाहिए ये नियम
बता दे कि आपको रेजिग्नेशन लेटर में इस बात को साफ तरीके से लिखना होगा कि अब आप इस जॉब को छोड़ना चाहती हैं। ऐसे में आपको रेजिग्नेशन लेटर तभी दे देना चाहिए जब आपका जॉब कही और हो गया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको 30 दिनों का नोटिस पीरियड सर्व करना ही होगा।
इसे जरूर पढ़ें:अगर नौकरी छोड़ रही हैं तो ध्यान रखें कि तैश में आकर ना करें यह गलतियां
यह विडियो भी देखें
आप कंपनी किस कारण से छोड़ना चाहती हैं इसे लिखना जरूरी होता है। कई लोग अपने टीम या बॉस से परेशान होकर कंपनी छोड़ते है तो आपको इन बातों का लिखना चाहिए। ताकि आपके बाद जो लोग यहां आने वाले हो उनके साथ ऐसा ना हो। आप अच्छे से कारण को बताएं।
आपको धन्यवाद के साथ ही अपना हस्ताक्षर भी करना होगा। ऐसे में अगर आप भी रेजिग्नेशन लेटर लिखने वाली है तो इन बिंदु को लिखना ना भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।