Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

DIY Old Tyre:  पुराने टायर को फेंकने की बजाए इस तरह करें गार्डन में इस्तेमाल, जानिए तरीका

गार्डन डेकोर करने के लिए आप घर पर रखी अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं और आसानी से इसे खूबसूरत बना सकती हैं।
Updated:- 2023-08-28, 13:45 IST
DIY Tyre use for garden

Tyre Reuse: घर पर रखी कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जो कबाड में रखे-रखे खराब हो जाती है। इसके बाद हम उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इन्हें रीयूज कर सकती हैं और गार्डन को खूबसूरत बना सकती हैं। टायर इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपके घर में बेकार टायर रखा हुआ है तो उसे आप गार्डन को डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

इससे आप अलग-अलग तरह की चीजों को तैयार कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने बच्चों के साथ DIY करके इन्हें पूरी तरह से चेंज कर सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इससे आपको भी घर बैठे डेकोर आइटम मिल जाता है और पैसे भी कम खर्च होते हैं।

टायर से बनाएं सिटिंग चेयर ( DIY Sitting Chair)

Chair DIY

कई बार ऐसा होता है कि गार्डन में बैठने के लिए हम महंगी-महंगी चेयर खरीदते हैं। लेकिन अब आपको इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसकी जगह आप घर पर रखे टायर का इस्तेमाल करके चेयर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको दो टायर लेने हैं।

  • अब आपको एक टूटी हुई कुर्सी लेनी है ताकि इसका इस्तेमाल आप सिटिंग के लिए कर सकती हैं।
  • फिर आपको दोनों टायर लेने हैं एक के ऊपर एक लगाने हैं। 
  • अब इसमें रस्सी की मदद से जाली तैयार करनी है।
  • इसके बाद ऊपर के हिस्से को कुर्सी पर लगाना है। 
  • इस बात का ध्यान रखें की आपको इसे एक ही जगह प्लेस करनी होगी।
  • फिर इसमें आपको पेंट करना है।
  • आप इसमें अलग-अलग तरह के पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस तरीके से आपकी सिटिंग रेडी हो जाएगी। आप इस तरीके की और भी सिटिंग बना सकती हैं।

टायर से बनाएं झूला ( DIY Tyre Swing)

DIY Swing

अगर आपका गार्डन बड़ा है और आप इसके लिए झूला सर्च कर रही हैं तो ऐसे में आप टायर का इस्तेमाल करके झूला बना सकती हैं। इसको तैयार करने में आपको समय भी कम लगेगा और बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ये तैयार भी हो जाएगा। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक टायर लेना है।
  • फिर इसके बीच के पार्ट को अलग कर लेना है।
  • अब इसके दोनों तरफ ड्रिल मशीन से होल बनाना है। 
  • फिर आपको इसे स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करके इसे पेंट करना है।
  • इसके बाद इन होल में मोटी रस्सी डालनी है और इनके नीचे के सिरे को अच्छे से बांध लेना है।
  • आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले हुक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • अब इसकी लंबी रस्सी को पेड़ पर डालना है और टाइट करके उसे बांधकर सिक्योर कर लेना है।
  • इस तरीके से आपका झूला रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पुराने टायर को फेंकने की जगह करें बच्चों के लिए इस्तेमाल


इन बातों का रखें ध्यान

  • इस बात का ध्यान रखें की टायर का इस्तेमाल करने से पहले उसके बीच के लौहे के पार्ट को हटा लें।
  • टायर का इस्तेमाल आप हैंगिंग पौधे के लिए कर रही हैं तो मजबूत रस्सी (टायर को पेंट करने का तरीका) का इस्तेमाल करें।
  • इसे पेंट करने के लिए एकरेलिक कलर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: फ्लोटिंग शेल्फ को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज

ऐसे ही आप घर पर रखे बेकार टायर का इस्तेमाल करके अपने गार्डन को खूबसूरत बना सकती हैं और इनका दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik/ Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।