वॉशिंग मशीन की नहीं पड़ेगी जरूरत, कपड़ों से निकल जाएगा जिद्दी दाग....आजमा लें 10 रुपये वाला यह हैक

How to Remove Stain From Clothes Without Washing Machine: क्या आपके महंगे कपड़ों पर भी दाग लग गया है और वो वॉशिंग मशीन में धोने से बाद भी नहीं निकल रहा है? बिना वॉशिंग मशीन के भी आप अपने कपड़ों के जिद्दी दाग को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको किचन में पड़ी कुछ चीजों की जरूरत होगी। आइए जानें, कपड़ों के जिद्दी दाग कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के जिद्दी दाग कैसे दूर करें?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-22, 12:00 IST
How to Remove Stain From Clothes Without Washing Machine

How to Remove Stains Without a Washing Machine: अक्सर कुछ काम करते हुए गलती से महंगे कपड़ों में दाग लग जाते हैं। कई बार तो दाग इतने जिद्दी होते हैं कि खूब घिसने पर भी नहीं जाते। अगर किसी के फेवरेट कपड़े पर दाग लग जाए, तो बहुत ही खराब फील होता है। तेल और धूल-मिट्टी के जिद्दी दाग साफ करना आसान नहीं होता। इसके लिए लोग वॉशिंग मशीन में घंटों तक कपड़े को डालकर धोते हैं, लेकिन इसके बाद भी दाग टस से मस नहीं होता।

अगर आपके भी किसी फेवरेट ड्रेस पर दाग लग गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक आसान हैक की मदद से आसानी से कपड़े पर लगे दाग निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको वॉशिंग मशीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानें, बिना वॉशिंग मशीन के कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग कैसे साफ करें?

क्या-क्या चाहिए?

  • एंटैसिड पाउडर
  • गरम पानी
  • नींबू
  • पुराना टूथब्रश
  • एक मुलायम कपड़ा

कपड़े का दाग साफ करने वाला घोल कैसे बनाएं?

How to make a fabric stain removing solution

कपड़े पर लगा दाग साफ करने के लिए आप घर पर ही एक घोल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गरम पानी लें। इसमें नींबू निचोड़ लें। इसी पानी में अब ईनो का पैकेट भी डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और इसमें दाग वाले कपड़े को डुबोकर छोड़ दें।

कपड़ों से दाग कैसे निकालें?

20 मिनट बाद कपड़े को उस घोल से निकालें और एक हल्के पुराने टूथब्रश की मदद से दाग वाली जगह को रब करें। ध्यान रहे कपड़े को जोर से नहीं घिसना है। दाग साफ करने वाला घोल कपड़े में अच्छे से घुल जाना चाहिए। कुछ देर दाग को रब करने पर वो हल्का होने लगेगा। इस तरह से दाग आसानी से निकल जाएगा।

इस तरीके से करें साफ

इसके अलावा, आप ताजे दाग को साफ करने के लिए बिना पानी के इन सभी चीजों को दाग वाली जगह पर डालें। इसके बाद, दाग पर बुलबुल बनने लगेंगे। घोल को लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में उसे टूथब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें। इस तरीके से भी दाग आसानी से निकल जाएगी।

कैसे काम करता है यह घोल

How does this solution work

दाग साफ करने वाला यह घोल असरदार है। इसमें नींबू का इस्तेमाल है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो ब्लीचिंग और क्लींजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है। वहीं, इनो में सोडा बाइकार्बोनेट और साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग को ढीला करता है।

यह भी देखें-Easy Hacks: कपड़े पर लगे ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP