Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

फर्नीचर पर लगे तेल के दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

अगर फर्नीचर पर लगे तेल के दाग नहीं हट रहे हैं, तो आप इस टिप्स की मदद से उसे आसानी से दूर कर सकती हैं।  
Updated:- 2021-02-02, 17:51 IST
image

किसी भी चीज पर दाग लगने का अर्थ है, उस चीज का लुक डल दिखाई देना। चाहें वो दिवार, कपड़ा या फिर फर्नीचर क्यों न हो। अगर इन चीजों पर दाग लग जाए तो इन्हें साइड में रख देने का मन करता है। लेकिन, अगर इन दागों को आसानी से हटा दिया जाए तो ये सामान फिर से चमक उठते हैं। घर के फर्नीचर में भी दाग लग जाए तो फर्नीचर की खूबसूरती बेकार हो जाती है। अक्सर ड्रेसिंग टेबल, लकड़ी की रैक, कुर्सी आदि पर तेल के दाग लग जाते हैं, जिसके चलते फर्नीचर गंदा लगता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके फर्नीचर की खूबसूरती बनी रहे, तो आप इन टिप्स की मदद से तेल के दाग को आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।

सिरका और जैतून का तेल 

how remove oil stain on furniture sirka inside

सिरका बेहद ही कमाल की चीज है। इसके मदद से तो जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी से दूर किया जा सकता है। इससे आप लकड़ी के फर्नीचर पर लगे तेल के दाग को भी आसनी से दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में जैतून का तेल और सिरके को अच्छे से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लीजिये। अब इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। थोड़ी देर बाद इसे सॉफ्ट कपड़े की मदद से साफ कर लीजिये। आप देखेंगे की फर्नीचर से भी दाग गायब हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस आसान तरीके से साफ करें कारपेट पर लगे दाग, फिर से चमक उठेंगे

नमक

how remove oil stain on furniture inside

नमक एक ऐसी चीज है, जो हेमशा से ही किचन का एक अहम् हिस्सा है। भोजन का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई अन्य घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए आज भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे ही आप फर्नीचर पर लगे तेल के दाग को हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नमक, पानी और नींबू के कुछ बूंदों का एक घोल तैयार कर लीजिये और दाग वाली जगह पर इसका छिड़काव करके कुछ देर बाद साफ कपड़े से साफ कर दीजिये। इससे फर्नीचर एकदम चमक उठेगा।

बेकिंग सोडा 

how remove oil stain on furniture baking  sodainside

किसी भी फर्नीचर पर लगे तेल के दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये।  लगभग दस से पंद्रह मिनट बाद एक साफ पकड़े की मदद से या फिर सॉफ्ट ब्रश की मदद से उसे हल्का-हल्का रगड़कर साफ कर दीजिये। इससे दाग आसानी से निकल जाएगा। 

 

टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल 

how remove oil stain on furniture inside

तेल का दाग हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ देर बाद सॉफ्ट हाथों से रगड़े। थोड़ी देर बाद फर्नीचर से दाग मिटते हुए आपको दिखाई देंगे। इसके अलावा आप टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा का मिश्रण तैयार करके के भी तेल के दाग हो हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: पति की शर्ट पर लगा लिपस्टिक का दाग कैसे छुड़ाएं

 


दाग हटाने के बाद   

तेल के दाग को हटाने के बाद आप फर्नीचर को कुछ देर घूप में ज़रूर रखें। धूप में रखने के बाद आप दाग वाली जगह पर पॉलिश कर सकती हैं। अगर पॉलिश नहीं कर सकती हैं, तो दाग वाली जगह पर किसी किसी पेट्रोलियम जैली से भी एक से दो बार पॉलिश कर सकती हैं। इससे फर्नीचर चमक उठेगा।    

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@todayshomeowner.co,www.simplemost.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।