herzindagi
how to make friendship

Friendship Day 2024: छोटे बच्चों के लिए घर पर आसानी से बना सकते हैं ये क्यूट फ्रेंडशिप बैंड

फ्रेंडशिप बैंड पर बच्चों के लिए बनाएं ये स्पेशल फ्रेंडशिप बैंड, बनाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय। पैसे भी नहीं होगे खर्च।  
Editorial
Updated:- 2024-08-01, 14:20 IST

अगर आप भी फ्रेंडशिप डे पर छोटे बच्चों का दिन यादगार बनाना चाहते हैं तो आप भी बच्चों के लिए घर पर खुद से फ्रेंडशिप बैंड बना सकती हैं। जी हां, फ्रेंडशिप बैंड बाजार में महंगा मिलता है। ये बैंड न केवल प्यारे और अनोखे होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिसकी मदद से आप क्यूट फ्रेंडशिप बैंड मिनटों में बना सकती हैं। 

कलरफुल थ्रेड्स वाले फ्रेंडशिप बैंड

Friendship band

  • कलरफुल थ्रेड्स वाले फ्रेंडशिप बैंड को बनाना काफी आसान है।
  • इसके लिए आपको 2 इंच का कलरफुल थ्रेड् लेना होगा। 
  • इन धागों को एक साथ बांधे लें।
  • तीनों धागों को आपस में गूंथना शुरू करें।
  • इसके बाद आपका फ्रेंडशिप बैंड बनकर तैयार हो गया है।
  • आपको लास्ट में इसे बांध देना चाहिए। 

बीडेड फ्रेंडशिप बैंड

  • इलास्टिक धागे की मदद से आप बीडेड फ्रेंडशिप बैंड बना सकती है। 
  • इसके अंदर आपको कलरफुल मोटी डालना होगा। 
  • आप चाहे तो स्टार या फिर फ्रेंडशिप डे लिखा हुआ मोती भी डाल सकती हैं। 
  • लास्ट में आपको गांठ बांधना होगा। 
  • ऐसे में आपका फ्रेंडशिप बैंड बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें : Friendship Band: खास दोस्त के लिए घर पर इस तरीके से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

रेशमी फ्रेंडशिप बैंड

  • रेशमी फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए आपको रेशम के धागे खरीदने होगे। 
  • 2 से 3 धागे को एक साथ गूंथ लें और अपनी पसंद की मोती डाल दें। 
  • इसके बाद  ऊपर से दोनों से 2 गांठ लगाएं। 
  • बटन या अन्य सजावट वाले सामान से आप धागे पर चिपका दें। 
  • ऐसे में आपका फ्रेंडशिप बैंड बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें :

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।