What is The Best Way To Kill a Centipede: बारिश के दिनों में नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अलग-अलग तरह के कीड़े-मकौड़े आतंक मचाने लगते हैं। इसी मौसम में किचन और बाथरूम जैसी गीली जगहों पर कनखजूरे सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इन्हें आम बोलचाल में 'कान का कीड़ा' भी कहा जाता है। थोड़ी-सी भी लापरवाही से ये कीड़े कान में भी घुस सकते हैं। कनखजूरे ज्यादातर अंधेरे, नम और ठंडी जगहों पर ही दिखाई देते हैं।
बाथरूम, बेसमेंट, किचन, बाथरूम, अलमारियों के पीछे बारिश के मौसम में कनखजूरे अपना घर बना लेते हैं। कनखजूरे जहरीले नहीं होते, लेकिन इनका काटना या कान में घुसना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। अगर आपको भी बारिश के मौसम में घर के अंदर कनखजूरे नजर आने लगे हैं, तो आपको 5 रुपये वाले हैक्स ट्राई करने चाहिए। इन 5 रुपये वाले हैक्स की मदद से आप घर से कनखजूरों को भगा सकते हैं। आइए जानें, घर से कनखजूरा भगाने के लिए क्या करें?
यह भी देखें- घर में निकल रहे हैं कनखजूरे तो उन्हें भगाने के आसान उपाय जानें
पहली ट्रिक के लिए आपको तेल की जरूरत होगी। इसके लिए आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बेकार बर्तन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर रख दें। जहां भी आपको सबसे ज्यादा कनखजूरे दिखते हैं, वहां इस तेल वाले बर्तन को रखें। कनखजूरे तेल से अट्रैक्ट होते हैं। जैसे ही कनखजूरा तेल में घुसने की कोशिश करेगा, वह उसी में फंसकर रह जाएगा।
यह विडियो भी देखें
आप 5 रुपये में कनखजूरे को घर से बाहर कर सकते हैं। इसके लिए आपको किचन में पड़े सफेद नमक और डेटॉल की जरूरत होगी। इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में भर लें। जहां भी आपको कनखजूरे दिखे, वहां इसे स्प्रे कर दें। इससे आपको कनखजूरे से राहत मिल सकती है। इस घोल से घर में पोछा लगाने से भी कनखजूरे दूर रहते हैं।
किसी भी दुकान पर आपको 5 रुपये में खाने वाला सोडा मिल जाएगा। इससे आप आसानी से कनखजूरे भी भगा सकते हैं। जहां भी घर में आपको कनखजूरे दिखते हैं, वहां पर इसका छिड़काव कर दें। इससे आपको असर नजर आएगा।
इसके अलावा, आप थोड़े से नीम के तेल को पानी में मिलाकर भी कनखजूरे पर स्प्रें कर सकते हैं। इससे वह घर के बाहर भागता नजर आएगा।
यह भी देखें- Kankhajura Bhagane Ke Upay: बाथरूम या सिंक के जरिए घर में घुस जाता है कनखजूरा? इन फ्री की चीजों का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं छुटकारा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।