herzindagi
how to decorate house for raksha bandhan

रक्षाबंधन पर घर को देना चाहती हैं खूबसूरत लुक, फूल पत्ती और रंगोली से ऐसे करें डेकोरेट

Decoration Ideas For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्यौहार को खास बनाने के लिए आप अपने घर को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 15:33 IST

रक्षा बंधन की तैयारी लोग कई दिन पहले से करने लगते हैं। बहन भाई के लिए उपहार लेने के साथ रंग-बिरंगी राखियां खरीदकर लाती है। इस पर्व के मौके पर दिन घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। इसके लिए सभी अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। अगर आप भी इस पर्व के मौके पर घरों एक आकर्षक लुक देने चाहती हैं, तो फूल पत्ती की मदद से इसे डेकोरेट कर सकते हैं। आइए जानें इस रक्षा बंधन आप अपने घर को कैसे सजा सकती हैं।

रक्षाबंधन पर घर की ऐसे करें सजावट

How To Decor House Rakshabandhan Festival

भारतीय त्योहारों पर अक्सर लोग अपने घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों को फूल-पत्तियों की मदद से सजाते हैं। इस मौके पर आप अपने घर को ताजे फूलों को चारों तरफ फूलों की माला लटका सकते हैं। सावन के महीने में लोगों को झूला झूलना पसंद होता है। अगर आपके घर में ज्यादा स्पेस है तो आप एक झूला लगाएं। कमरे के बीच में टेबल पर को पीतल लैंप और सुगंधित मोमबत्तियों की मदद से सजाएं।

इसे भी पढ़ें-रक्षाबंधन पर पूजा थाली को फूलों की मदद से ऐसे करें डेकोरेट

फूल से बनाएं रंगोली

House Decoration Idea

हिंदू धर्म में रंगोली बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस मौके पर आप घर के दरवाजे के पास फूलों की मदद से रंगोली बना सकती हैं। रंगोली के लिए आप दरवाजे के किनारे और मुख्य द्वार पर छोटी-छोटी रंगोली डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप गेंदे के फूल और हरी पत्ती का उपयोग करें।

कलरफुल कर्टन और फूल का करें उपयोग

Decoration Ideas For rakshabandhan

रक्षाबंधन के मौके पर घर को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे पर्दा के साथ गेंदा फूल की माला का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए कर्टन स्टैंड के ऊपर फूल की माला बनाकर लपेंटे।

कलरफुल लैंप का करें उपयोग 

Rakshabandhan Decoration Ideas

घर को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप हैंगिंग लैंप का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए अलग-अलग रंग के बल्ब को व्हाइट लैंप में लगाकर घर के बीच में हैंग करें। साथ खिड़की के किनारे पर फूल की माला को लटकने का बाद बीच के हिस्से को लैंप की मदद से सजाएं।

इसे भी पढ़ें-Green Theme Decoration Idea: हरियाली तीज के मौके पर ऐसे डेकोरेट करें मंदिर और घर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।