होली आने से पहले ऐसे करें अपने घर की सफाई

रंगों का त्योहार होली हम काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। होली के खास त्योहार में हम दोस्त, करीबी परिवार के सदस्य से मिलते हैं और एक साथ शाम के समय खाना खाते हैं। ऐसे में होली पर हमारे घर में सभी लोग आते हैं। इसके लिए हम पहले से अपने घर की सजावट और साफ- सफाई करते हैं। अगर आपने भी अभी से अपने घर की सफाई करना शुरू कर दिया है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने घर की सफाई मिनटों में कर सकती हैं।
घर की सफाई कैसे करें

- घर की सफाई करने के लिए आपको सबसे पहले पुराने सभी सामानों को फेंकना होगा जिसका अब आप इस्तेमाल नहीं करती हैं।
- आपको अपने घऱ की सफाई सबसे पहले ऊपरी हिस्से से करना चाहिए।
- जैसे की आपको सबसे पहले अपने घर के पंखों की सफाई करें।
- दीवारों पर लगे जाल को आपको झाड़ू की मदद से निकालना होगा।
- इसके बाद आप दीवारों को भी पानी की मदद से साफ कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपने घर के सभी पर्दों को बदलना होगा।
- आप चाहे तो नए पर्दे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सोफे की सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी है।
- यह वह हिस्सा होता है जहां सारे मेहमान आते हैं।
इसे भी पढ़ेंः होली पार्टी के दौरान रंगों से खराब न हो जाएं बाल, इन घरेलू उपायों से रखें ख्याल
इन बातों का रखें ध्यान
- घर को धोते समय आपको अपने घर की सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को बंद कर देना चाहिए।
- घर के दीवारों को हार्ड ब्रश की मदद से ना रगड़े।
- घर की सफाई के लिए किसी केमिकल का इस्तेमाल ना करें।
- पुराने चीजों को फेंकने की जगह आप उसका सही तरीके से इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- कोशिश करें कि सारा काम एक दिन में ना करें।
- आपको अपने काम को धीरें- धीरें करना चाहिए।
- इससे सफाई भी हो जाती है और ज्यादा थकावट भी नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।