बाथरूम की दीवार या छत पर काई जम गई है तो इन 2 चीज से चुटकी में करें साफ

त्यौहारों के समय में घर की सफाई पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस, दिवाली आदि पर्व पर घर की सफाई नहीं करते हैं तो लक्ष्मी जी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।
घर की सफाई तो सभी करते हैं, लेकिन बाथरूम की सफाई करना बहुत लोगों को मुश्किल भरा काम लगता है। समय-समय पर बाथरूम की सफाई नहीं करने पर दीवार या छत पर काई जम जाती है। काई जमने की वजह से बाथरूम से तेज बदबू भी आने लगती है।
इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से बाथरूम की दीवार या छत पर जमी काई को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल
बाथरूम की दीवार या छत पर जमी काई को आसानी से साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर एक बेस्ट घरेलू उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं। अगर बोरेक्स पाउडर घर में नहीं है तो आप किसी हार्डवेयर की दुकान से भी खरीद सकते हैं। सफाई के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- बोरेक्स पाउडर-4 चम्मच
- नींबू का रस या नमक-2 चम्मच
- पानी-1/2 लीटर
इसे भी पढ़ें:गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को चुटकी में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
मिश्रण बनाने और इस्तेमाल करने के तरीका
- सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में नींबू का रस भी डालें और हल्का गुनगुना का लें।
- मिश्रण गुनगुना करने के बाद इसमें क्लीनिंग ब्रश को भिगोकर छत और दीवार रगड़े।
- आप देखेंगे कि काई और काई का दाग साफ हो चुका है।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

घर के किसी भी हिस्से की सफाई के लिए बेकिंग सोडा को एक बेस्ट टिप्स माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बाथरूम की दीवार या छत पर जमी काई की भी सफाई कर सकते हैं। यह मार्केट में आसानी से मिल भी जा जाता है। फॉलो करें ये टिप्स-
सामग्री
- बेकिंग सोडा- 4 चम्मच
- पानी-1/2 लीटर
- नमक-2 चम्मच
- सिरका-2 चम्मच (ऑप्शनल)
इसे भी पढ़ें:इस 1 चीज से मार्बल का मंदिर हो जाएगा बिल्कुल क्लीन, फॉलो करें ये टिप्स
मिश्रण बनाने का काई सफाई करने का तरीका
- सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में बेकिंग सोडा और सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में नींबू के रस को डालकर भी मिक्स कर लें और 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग कपड़े को मिश्रण में भिगोकर दीवार और छत पर रगड़े।
- इससे काई अच्छी तरह से साफ हो जाएगी।
काई यानी मोल्ड की सफाई के लिए इन चीजों का भी करें इस्तेमाल
सिर्फ बेकिंग सोडा या बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से ही नहीं बल्कि अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी बाथरूम की दीवार या छत से काई की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आप अमोनिया, सिरका, एसिड या फिर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भी काई की सफाई कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@moldmentorconsultants)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

